एक्सप्लोरर

Odisha HSC Result 2021: जून के आखिरी हफ्ते में घोषित किया जाएगा ओडिशा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट

Odisha HSC Result 2021:ओडिशा हाई स्कूल सर्टिफिकेट या 10वीं बोर्ड के छात्रों का परिणाम जून के आखिरी सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना है. स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने ये भी जानकारी दी कि 10वीं के छात्रों का मूल्यांकन 9वीं और 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर किया जाएगा.

ओडिशा सरकार जून के अंतिम सप्ताह तक वार्षिक हाई स्कूल सर्टिफिकेट (HSC) या दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा कर सकती है. स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने रविवार को ये जानकारी दी. उन्होंने कहा कि, “दसवीं क्लास के छात्रों का असेसमेंट प्रोसेस जारी है और हमें उम्मीद है कि रिजल्ट जून के आखिरी हफ्ते में घोषित कर दिया जाएगा जैसा की हमने पहले कहा था. निर्धारित समय सीमा का पालन करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं.”

10वीं के छात्रों का मूल्यांकन 9वीं और 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर होगा
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए 2021 एकेडमिक सेशन के लिए दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया था. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSR) ने छात्रों का मूल्यांकन 9वीं और 10वीं कक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर करने का निर्णय लिया है. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ज्यादातर मेंटर स्कूल पहले ही छात्रों के मार्क्स गणना के लिए बोर्ड को भेज चुके हैं.

बता दें कि 2766 स्कूलों को मेंटर स्कूलों के रूप में चुना गया है, जिनमें पड़ोस के स्कूलों को भी जोड़ा गया है. गौरतलब है कि एकेडमिक ईयर 2021 में दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. हर साल दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा जून के मध्य तक घोषित की जाती है.

17 जून से यूट्यूब क्लासेस होंगी शुरू
इसके साथ ही मंत्री ने आगे कहा कि मंत्री ने आगे कहा कि 17 जून से यूट्यूब चैनल में लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से क्लासेस शुरू किए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. उन्होंने कहा कि, “हम शुरुआत में 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए YouTube कक्षाएं शुरू कर रहे हैं. इसके बाद अगले कुछ दिनों में सभी प्राइमरी, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी क्लासेस के लिए YouTube कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी.

दास ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के संक्रमित होने का खतरा बताया जा रहा है. उस स्थिति में स्कूल कतई नहीं खोले जा सकते हैं. इसलिए YouTube कक्षाएं छात्रों के लिए काफी मददगार साबित होंगी. साथ ही कहा कि 30 जिलों के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DE0)) की बैठक आगामी 18 जून को होनी है, जिसमें YouTube क्लासेस को लेकर आगे की कार्रवाई पर चर्चा की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Online Classes: किन-किन राज्यों में शुरू हुईं ऑनलाइन स्कूल क्लासेस, जानिए

CBSE 12th Class Result 2021: अगले हफ्ते घोषित हो सकता है 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने का फार्मूला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
CSBC सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
IPS Prahlad Meena Success Story : रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
रेलवे का गैंगमैन बना IPS, पढ़ें राजस्थान के प्रहलाद मीणा की कहानी
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
झारखंड में CGL समेत कई परीक्षाएं रद्द, जानिए अब री-एग्जाम और नौकरी का क्या होगा?
DUSU Election Rules: DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन
DUSU चुनाव, इन 5 गलतियों पर रद्द हो सकता है नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
शिक्षा मंत्री ने लगाई लताड़ तो एक्शन में आया NTA, उठाए ये बड़े कदम
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget