एक्सप्लोरर

CBSE 12th Class Result 2021: अगले हफ्ते घोषित हो सकता है 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट तैयार करने का फार्मूला

CBSE 12th Class Result 2021: सीबीएसई द्वारा 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला अगले हफ्ते घोषित किए जाने की संभावना है. दरअसल रिजल्ट तैयार करने का फॉर्मूला तय करने के लिए पिछले दिनों एक 12 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी. इस कमेटी को 14 जून तक यानी आज अपनी रिपोर्ट सौंपनी है.

आने वाले अगले सप्ताह में सीबीएसई 12वीं बोर्ड के छात्रों का रिजल्ट तैयार करने का फार्मूला घोषित किया जा सकता है. इसके लिए बनाई गई 12 सदस्य कमेटी को 14 जून तक यानी आज अपनी रिपोर्ट तैयार करनी है. इसके बाद शिक्षा मंत्रालय 12वीं के छात्रों को अंक देने का फार्मूला घोषित करेगा.

12वीं के रिजल्ट का फॉर्मूला तय करने के लिए कमेटी का किया गया गठन

बता दें कि  बारहवीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट एवं अंक देने का फॉर्मूला बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है. कमेटी में शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विपिन कुमार समेत 12 व्यक्तियों को शामिल किया गया है. सीबीएसई ने 4 जून को इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया था. सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि इस कमेटी में 12 सदस्य हैं. यह कमेटी छात्रों को प्रमोट करने और उनकी मार्कशीट तैयार करने का आधार तय करेगी.

14 जून कर कमेटी को सौंपनी है रिपोर्ट

 सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक कमेटी को 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार करनी है. इस हिसाब से शिक्षा मंत्रालय की यह कमेटी 14 जून तक 12वीं के रिजल्ट तैयार करने के फॉर्मूले को लेकर अपनी रिपोर्ट दे सकती है. इसके बाद बारहवीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट तय करने का फार्मूला सार्वजनिक किया जाएगा.

ऑब्जेक्टिव इवैल्यूएशन क्राइटेरिया के आधार पर जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

गौरतलब है कि  1 जून को कोरोना महामारी के मद्देनजर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया था.  सीबीएसई अब ऑब्जेक्टिव इवैल्यूएशन क्राइटेरिया के आधार पर 12वीं के छात्रों का परिणाम घोषित करेगा. वहीं, 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को एक पत्र लिखा है. सिसोदिया ने अपने इस पत्र में छात्रों को 10वीं और 11वीं में मिले अंकों के आधार पर सीबीएसई के 12वीं बोर्ड का रिजल्ट तैयार करने का सुझाव दिया है.

28 जून है प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट के मार्क्स अपलोड करने की लास्ट डेट

 वहीं, छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने की अंतिम तिथि 28 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है. सीबीएसई के जिन स्कूलों ने अभी तक बोर्ड को प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन के अंक सबमिट नहीं किए हैं, वे अब 28 जून तक यह अंक सीबीएसई के साथ साझा कर सकते हैं. ऐसे सभी स्कूल, जिन्होंने अभी तक प्रैक्टिकल और इंटरनल एसेसमेंट जमा नहीं किया है, वे ऑनलाइन माध्यमों से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए कोई भी ऑफलाइन प्रक्रिया नहीं अपनाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें

डिजिटल मार्केंटिंग से लेकर ब्लॉगिंग तक साइबर स्पेस में हैं रोजगार के कई मौके, जानें एक्सपर्ट से

IAS Success Story: पूर्व अंडर-19 क्रिकेटर कार्तिक ने यूपीएससी में काफी संघर्षों के बाद हासिल की सफलता, जानिए कैसा रहा उनका सफर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
यूपी के सैनिक स्कूलों में एडमिशन शुरू, जानें क्या है रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई
IIT में CS तो मेडिकल फील्ड में किस स्ट्रीम की है दीवानगी? कितने घंटे करनी होती है पढ़ाई

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget