एक्सप्लोरर

दिल्ली: 15 दिसंबर से शुरू होगी स्कूलों में नामांकन प्रक्रिया, 4 फरवरी को जारी होगी पहली लिस्ट

देश की राजधानी दिल्ली में करीब 1,700 निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होकर सात जनवरी तक चलेगी. 21 जनवरी तक उन छात्रों के डिटेल को अपलोड कर दिया जाएगा जिन्होंने एडमिशन के लिए आवेदन दिया है.

नई दिल्लीः दिल्ली के नर्सरी स्कूलों में दाखिले का नोटिफिकेशन जारी हो गया है. शिक्षा निदेशालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि दाखिले की प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होगी. इसी दिन से स्कूलों में नामांकन के लिए फॉर्म मिलना शुरू हो जाएगा. फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख सात जनवरी 2019 तय की गई है. शिक्षा निदेशालय के मुताबिक बच्चों के नामांकन की पहली लिस्ट चार फरवरी को जारी की जाएगी. ऐसा पहली बार हुआ है कि सरकार ने नर्सरी के लिए आयु चार साल से कम, केजी के लिए पांच साल से कम और पहली कक्षा में नामांकन के लिए छह साल से कम उम्र तय की गई है.

4 फरवरी को जारी होगी पहली लिस्ट देश की राजधानी दिल्ली में करीब 1,700 निजी स्कूलों में नर्सरी में दाखिले के प्रक्रिया 15 दिसंबर से शुरू होकर सात जनवरी तक चलेगी. 21 जनवरी तक उन छात्रों के डिटेल को स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा जिन्होंने एडमिशन के लिए आवेदन दिया है.

4 फरवरी को चुने हुए छात्रों की लिस्ट लगा दी जाएगी. इस सूची में वेटिंग लिस्ट के छात्रों का भी नाम शामिल होगा. वहीं दूसरी लिस्ट 21 फरवरी को जारी की जाएगी. लिस्ट प्वाइंट सिस्टम के आधार पर जारी की जाएगी.

क्या होगी उम्र सीमा शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक नर्सरी, केजी और पहली क्लास में एडमिशन के लिए उम्र की सीमा निर्धारित की गई है. नर्सरी के लिए ज्यादा से ज्यादा 4 साल, केजी के लिए 5 साल और पहली क्लास के लिए 6 साल उम्र तय की गई है.

नामांकन के समय लगने वाले जरूरी कागजात नामांकन के दौरान अभिभावकों को जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे. जिसमें राशन कार्ड (माता पिता के साथ बच्चे का नाम भी होना चाहिए), बच्चे का आवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र (माता या पिता का), बिजली का बिल, पानी का बिल, पासपोर्ट ( बच्चे या माता पिता में से किसी एक का), आधार कार्ड (माता पिता में से किसी एक का) में से कुछ भी होना चाहिए.

बता दें कि ऊपरी उम्र सीमा के प्रस्ताव को पिछले साल कोर्ट में चनौती दी गई थी. हालांकि, दिल्ली हाई कोर्ट ने पिछले साल अपने एक आदेश के जरिए ऊपरी उम्र सीमा लागू किए जाने की इजाजत दे दी थी. इसके बाद निदेशालय ने यह फैसला किया था कि अदालत का यह आदेश 2019 के अकादमिक सत्र से ही लागू किया जा सकेगा.

दिल्ली वालों के लिए स्कूल एडमिशन खासा मुश्किलों भरा होता है. एडमिशन के दौरान माता-पिता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दिल्ली के स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला करवाना पेरेंट्स के लिए काफी मुशकिल भरा काम होता है.

पहली और दूसरी कक्षा के छात्रों को अब नहीं मिलेगा होमवर्क, एचआरडी ने जारी किया पत्र

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
UPSSSC ने निकाली बंपर भर्ती, 1784 पदों के लिए 10 नवंबर से करें आवेदन
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget