NEET UG परीक्षा का रिजल्ट आज हो सकता है जारी, यहां जानें कहां चेक करें
मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. इस बार नीट की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आयोजित की थी. नीट की परीक्षा इस बार 5 मई को देशभर में आयोजित की गई थी. ओडिशा में फोनी और कर्नाटक में ट्रेन लेट होने के कारण ये परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई.

नई दिल्ली: मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आयोजित की जाने वाली नीट यूजी परीक्षा का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. इस बार नीट की परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आयोजित की थी. नीट की परीक्षा इस बार 5 मई को देशभर में आयोजित की गई थी. ओडिशा में फोनी और कर्नाटक में ट्रेन लेट होने के कारण ये परीक्षा 20 मई को आयोजित की गई. इससे पहले एनटीए ने नीट परीक्षा का आंसर की जारी किया था.
नीट का रिजल्ट आंसर की जारी होने के बाद मिले शिकायत को दूर करके तय किया गया है. आज रिजल्ट जारी किए जाने के साथ ही छात्रों का ऑल इंडिया रैंक और स्कोर भी जारी किया जा सकता है.
कैसे चेक करें रिजल्ट
सबसे पहले एनटीए की वेबसाइट- ntaneet.nic.in. पर जाएं
यहां नीट रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद जरूरी जानकारी फिल करें
इसके बाद आपका रिजल्ट डिस्प्ले हो जाएगा
रिजल्ट की कॉपी अपने पास रख लें
एनटीए रिजल्ट जारी करने के बाद इसकी कॉपी संबंधित मंत्रालय और विभागों को सौंपेगा. इसके बाद छात्रों का मेरिट लिस्ट तैयार किया जाएगा. साल 2018 की नीट परीक्षा में बिहार की कल्पना कुमारी ने पूरे देश में टॉप किया था. कल्पना ने 720 नंबर की परीक्षा में 691 नंबर प्राप्त किए थे. पिछले साल सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए कटऑफ 119 अंक था वहीं, रिजर्व कैटेगरी के छात्रों का कटऑफ 96 अंक था.
बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- निश्चित नहीं कि ममता बनर्जी की सरकार 2021 तक बनी रहेगीदेश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है शांति और भाईचारे का त्योहार ईद, राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं विदेश मंत्री जयशंकर को गुजरात से राज्यसभा भेज सकती है बीजेपी, रामविलास पासवान बिहार से बनेंगे सांसद
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI




















