एक्सप्लोरर

NEET 2025 से पहले NTA की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक! 122 फर्जी सोशल मीडिया चैनल्स पर कसा शिकंजा

NEET 2025 पेपर लीक की अफवाह फैलाने वालों पर NTA की तरफ से सख्ती की जा रही है. एजेंसी ने 122 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन लिया है.

देशभर के लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर अब शिकंजा कसना शुरू हो गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2025 से पहले पेपर लीक की फर्जी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पेपर लीक से जुड़े संदिग्ध दावों को लेकर NTA ने न केवल सतर्कता दिखाई, बल्कि इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की दिशा में भी काम शुरू कर दिया है.

1500 से ज्यादा संदिग्ध दावों की रिपोर्टिंग

इस बार NTA ने एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जहां अभी तक 1,500 से ज्यादा फर्जी पेपर लीक दावों की रिपोर्ट मिल चुकी है. चौंकाने वाली बात ये है कि इनमें से ज्यादातर दावे टेलीग्राम चैनलों के जरिए सामने आए हैं, जो मेडिकल परीक्षा की तैयारियों में लगे छात्रों को भ्रमित करने में लगे हुए हैं.

122 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई

रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक NTA ने 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान की है जो झूठे दावे कर रहे थे. इन मामलों में भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (Home Ministry के अंतर्गत) को जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए भेजा गया है. साथ ही टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से इन चैनलों को हटाने और उनके एडमिन की जानकारी साझा करने को भी कहा गया है.

टेलीग्राम पर सबसे ज्यादा अफवाहें

NEET (UG) 2025 की परीक्षा 4 मई को आयोजित होने जा रही है. पिछले साल परीक्षा के दौरान पेपर लीक और सेंटरों पर गड़बड़ी को लेकर काफी विवाद हुआ था. इस बार शिक्षा मंत्रालय ने एक हाई लेवल कमेटी बनाकर परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के उपाय किए हैं. बावजूद इसके टेलीग्राम पर झूठे पेपर लीक दावे किए जा रहे हैं.

यह भी पढे़ं: 

UPSC क्लियर करने के कितने दिन बाद कैंडिडेट्स को मिलती है सैलरी, कितनी होती है पहली तनख्वाह?

उम्मीदवारों को अलर्ट रहने की सलाह

NTA ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे ऐसे धोखेबाजों से दूर रहें, जो पैसों के लालच में छात्रों को फंसा रहे हैं. सोशल मीडिया पर चल रहे ऐसे ग्रुप्स और अकाउंट्स की रिपोर्टिंग के लिए https://nta.ac.in पर एक विशेष रिपोर्टिंग पोर्टल भी उपलब्ध है, जो 4 मई 2025 को शाम 5 बजे तक खुला रहेगा.

ये तीन श्रेणियों में करें रिपोर्ट

जो वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट्स पेपर लीक का दावा करते हैं.
जो लोग खुद को परीक्षा सामग्री तक पहुंच रखने वाला बताते हैं.
जो खुद को NTA या सरकारी अधिकारी बताते हैं और फर्जीवाड़ा करते हैं.

यह भी पढे़ं: 

बिहार में निकली फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
बिहार बोर्ड ने 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए बढ़ाई रजिस्ट्रेशन तारीख, देखें अपडेट
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन
IIM में दाखिले का घटा क्रेज, CAT 2026 के लिए मात्र 2.84 लाख रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget