एक्सप्लोरर

NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग में हो रहे हैं शामिल, तो इन बातों का रखें ख्याल

NEET UG Counselling 2022: एनईईटी 2022 (NEET 2022) की 15 फीसदी अखिल भारतीय कोटा काउंसलिंग (NEET UG AIQ Counselling) आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर आयोजित की जाएगी. 

NEET UG 2022 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), अखिल भारतीय कोटा के लिए एनईईटी यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling) का शेड्यूल जल्द ही जारी करेगी. एमसीसी के द्वारा शेड्यूल जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. नीट यूजी परीक्षा 2022 (NEET UG Exam 2022) पास करने वाले सभी उम्मीदवार ऑनलाइन मोड में इसके लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. 

इस साल, एमसीसी सरकारी कॉलेजों में 15% अखिल भारतीय कोटे (एआईक्यू) की सीटों और डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालयों, ईएसआईसी / एएफएमएस, एम्स, जेआईपीएमईआर और बीएससी नर्सिंग कोर्स 2022 की 100% सीटों के लिए नीट के आधार पर काउंसलिंग प्रोसेस आयोजित करेगा.  NEET AIQ काउंसलिंग प्रोसेस 2022 को चार राउंड में बांटा जाएगा. 

नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के दौरान आपके काम आएगी ये जानकारी

  • नीट यूजी काउंसलिंग 2022 की आधिकारिक वेबसाइट 

NEET 2022 के 15 फीसदी अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की काउंसलिंग mcc.nic.in पर आयोजित की जाएगी. इसके अलावा संबंधित राज्य प्राधिकरण अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर 85% राज्य कोटा काउंसलिंग को आयोजित करेंगे.

  • 15 प्रतिशत में कौन भाग ले सकता है

सभी रजिस्टर्ड उम्मीदवार जिन्होंने एनईईटी यूजी प्रवेश परीक्षा पास की है और न्यूनतम एनईईटी कटऑफ 2022 को प्राप्त किया है, वे 15 प्रतिशत एआईक्यू सीटों की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं. जम्मू और कश्मीर से संबंधित उम्मीदवार 2022 में 15% एनईईटी एआईक्यू सीटों के लिए पात्र नहीं हैं.

  • AIQ सीटों के लिए NEET UG काउंसलिंग 2022 में कैसे शामिल हों

इन सीटों के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए, उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. बाद में, उम्मीदवारों को च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रोसेस में शामिल होना पडेगा.

  • NEET 2022 काउंसलिंग में आरक्षण की स्थिति क्या है?

भारत सरकार की आरक्षण नीति NEET UG Counselling पर लागू होती है. इसके अनुसार, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और संस्थानों में, 10% सीटें सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (GEN-EWS) के लिए आरक्षित हैं. अनुसूचित जाति (SC) के लिए 15% सीटें, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7.5% सीटें,  ओबीसी-एनसीएल के लिए 27% सीटें और पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए 5% सीटें आरक्षित हैं.

  • NEET UG 2022 काउंसलिंग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की सॉफ्टकॉपी को तैयार रखना होगा. इनमें एनईईटी प्रवेश पत्र, रैंक कार्ड, उम्मीदवार की फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र या 10 वीं पास प्रमाण पत्र, 12 वीं की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो, चरित्र प्रमाण पत्र, चिकित्सा फिटनेस प्रमाण पत्र शामिल हैं.

  • नीट यूजी 2022 काउंसलिंग फीस

NEET UG 2022 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान, उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें-

​​Railway Recruitment 2022: ​​ईस्टर्न रेलवे ​में निकली 3 हजार से ​ज्यादा​​​ पद पर भर्ती​, बिना परीक्षा होगा चयन

JNU Admission 2022: इस तारीख से शुरू होगा जेएनयू के अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट्स का पहला सेमेस्टर, जानें लेटेस्ट अपडेट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
C-DOT में निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget