एक्सप्लोरर

NEET UG 2024: आखिरी एक महीने में ऐसे करें नीट यूजी की तैयारी, नोट कर लें ये काम के टिप्स

NEET UG 2024 Preparation: नीट यूजी 2024 के आयोजन में करीब एक महीने का वक्त बचा है. इस समय में ऐसे तैयारी करेंगे तो अधिकतम फायदा उठा पाएंगे. जानते हैं एंड में तैयारी करने के स्मार्ट टिप्स.

NEET UG 2024 Preparation In Last One Month: नीट यूजी परीक्षा 2024 के आयोजन में एक महीने से भी कम का समय बचा है. जो कैंडिडेट्स इस बार की नीट यूजी परीक्षा में बैठ रहे हैं उनके लिए ये रिवीजन का समय है. तैयारियां हो चुकी होंगी और इस समय बस जमकर प्रैक्टिस चल रही होगी. ऐसे में कई बार कैंडिडेट्स कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिरी एक महीने में या कम समय में किस प्रकार तैयारी करें ताकि अधिकतम फायदा उठाया जा सके. अगर ये सवाल आपको भी परेशान करता है तो जानते हैं इसका जवाब. ये कुछ टिप्स और ट्रिक्स हैं जो तैयारी में आपकी मदद कर सकते हैं.

इन टिप्स की मदद से करें तैयारी

  • हर विषय के लिए समय बांट लें और जितने दिन बचे हैं उन्हें कुछ इस प्रकार डिवाइड करें कि सभी सब्जेक्ट कवर हो जाएं और कुछ भी न छूटे.
  • इस समय के टाइम-टेबल में अधकितम समय रिवीजन, मॉक टेस्ट और गलतियां सुधारने को दें. कुछ भी नया शुरू न करें और जो आता है केवल उसे ही पक्का करने में समय लगाएं.
  • ये समय मुख्य रूप से एनसीईआरटी की किताबों से तैयारी करने के लिए मुफीद है. इसके डायग्राम, फ्लोचार्ट देखें और और कोर विषयों यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी को प्रायॉरिटी दें.
  • रिवीजन जमकर करें और रोज करें. क्वैश्चन बैंक से हर टॉपिक के 40-50 सवाल तैयार करें. सिलेबस का खास ध्यान रखें और उसी के हिसाब से तैयारी आगे बढ़ाएं.
  • इस समय तैयारी के लिए मॉक टेस्ट और सैम्पल पेपर सॉल्व करना बेस्ट रहता है. प्रैक्टिस करने में जितना अधिक समय अभी देंगे, उतना ही बाद में कठिनाई कम होगी.
  • अपनी कमियों और मजबूती को पहचानें और उसी हिसाब से तैयारी आगे बढ़ाएं. किसी की कॉपी न करें लेकिन जिन विषयों को ज्यादा वेटेज दिया जा रहा है उनकी तैयारी पर अधिक फोकस करें.
  • अब एग्जाम में बहुत कम समय बचा है इसलिए पूरे दिलो-जान से तैयारी में जुट जाएं. कोई भी चीज जो आपका ध्यान भंग करे उससे दूरी बनाएं. केवल और केवल पढ़ाई और अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दें.
  • नींद ठीक से लें, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें, खूब पानी पिएं क्योंकि गर्मी बहुत हो रही है और घर का खाना खाएं. इस समय आप बीमार होना अफॉर्ड नहीं कर सकते इसलिए अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रखें. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीए एग्जाम स्थगित करने की यााचिका खारिज की 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
यूपी के छात्रों से हर महीने संवाद करेंगे IAS-IPS अधिकारी, देंगे टिप्स
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
दिल्ली प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए नया कानून, 25% सीटें छात्रों के लिए होंगी आरक्षित 
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget