एक्सप्लोरर

अब तक पेपर लीक की भेंट चढ़ चुकी हैं कई परीक्षा, यूपी-राजस्थान समेत कई राज्य हो चुके बदनाम

Paper Leak: नीट यूजी परीक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. अभी तक कई परीक्षाएं पेपर लीक के कारण रद्द हो चुकी हैं. जिससे लाखों कैंडिडेट्स प्रभावित हुए हैं.

नीट यूजी परीक्षा इस वक्त देश के सबसे गर्म मुद्दों में से एक है. इस परीक्षा को रद्द करने की मांग लगातार बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स, अभिभवाकों व अन्य लोगों की तरफ उठाई जा रही है. फिलहाल मामला सुप्रीम कोर्ट में है, जिस पर आज सुनवाई के बाद कोर्ट ने नई तारीख भी दी है. याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि इस परीक्षा का आयोजन किया जाए. जो नतीजे जारी किए गए हैं उन्हें रद्द कर दिया जाए. फिलहाल कोर्ट ने मामले में कोई फैसला नहीं सुनाया है. आज हम आपको बताएंगे कि बीते कुछ सालों में कौन सी बड़ी परिक्षाएं रद्द हुई हैं...

नीट यूजी परीक्षा का पेपर साल 2021 में लीक हुआ था. इसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया था. पुलिस की तरफ से बताया गया था कि पेपर 2 बजे शुरू हुआ था जोकि 2:30 बजे सोशल मीडिया के जरिए बाहर हो गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार बीते पांच सालों में देश भर के अलग-अलग राज्यों में दर्जनों परीक्षा कैंसिल हुई हैं. जबकि कई मामलों में परीक्षा से पहले ही एग्जाम लीक होने की बात सामने आई है. अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते सालों में  RO, ARO पेपर लीक, कॉलेज प्रवेश परीक्षा पेपर लीक, पीईटी परीक्षा का पेपर लीक, UPTET, ट्यूबवेल ड्राइवर टेस्ट लीक सितंबर, यूपीपीसीएल पेपर लीक हुआ है.

बिहार-झारखंड में परीक्षा रद्द

बिहार से भी पेपर लीक के मामले सामने आए हैं. बिहार में 1 अक्टूबर 2023 को हुई सिपाही बहाली परीक्षा का प्रश्न-पत्र परीक्षा से पहले वायरल हो गया था. इस वजह से परीक्षा रद्द करनी पड़ी थी. इस मामले की जांच कर रही ईओयू टीम को कई अहम सुराग मिले थे. इसके अलावा झारखंड में जूनियर इंजीनियर परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था. जेई भर्ती परीक्षा 1562 से अधिक पद के लिए डिप्लोमा स्तर (जूनियर इंजीनियर) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का विज्ञापन दिसंबर 2021 में निकाला गया था. पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द हो गई थी.

राजस्थान से सामने आए कई मामले

राजस्थान से भी काफी पेपर लीक के मामले सामने आए हैं. राजस्थान में 2019 से औसतन हर साल 3 पेपर लीक हुए हैं, जिससे 40 लाख छात्र प्रभावित हुए हैं. 26 मामलों में से 14 पिछले चार वर्षों में हुए. पेपर लीक के कारण ग्रेड-3 लाइब्रेरियन और सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द की गईं. इन पेपर के अलावा भी कई देश भर में होने वाली परीक्षाएं रद्द हो चुकी हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार है. ABP Live पेपर लीक मामलों की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें- सवालों के घेरे में नीट परीक्षा का रिजल्ट! एग्जाम रद्द होगा या दोबारा कराए जाएगा? जानें मन में आए हर सवाल का जवाब

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Teacher Shortage in Delhi: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
झारखंड में अब तक 44 एग्जाम रद्द, जानिए कितनों की गई नौकरी और अब आगे क्या?
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं इंप्रूवमेंट रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज
JMI के छात्रों का TCS में जलवा, 34 को नौकरी और 11.59 लाख तक पैकेज

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget