एक्सप्लोरर

NEET UG 2021: कुवैत के बाद अब दुबई में भी बनाया गया NEET एग्जाम सेंटर

NEET UG 2021: शिक्षा मंत्रालय ने इस साल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET के लिए दुबई में एक केंद्र बनाने  का फैसला किया है. गौरतलब है कि कुवैत में पहले ही एग्जाम सेंटर बनाया जा चुका है.

शिक्षा मंत्रालय ने इस साल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम NEET के लिए दुबई में एक केंद्र बनाने  का फैसला किया है. इस महीने की शुरुआत में, मंत्रालय ने घोषणा की थी कुवैत में भी पहली बार ये परीक्षा आयोजित की जाएगी ताकि मध्य पूर्व के देशों में मौजूद इंडियन स्टूडेंट्स कम्यूनिटी को भी इस परीक्षा में शामिल होने का मौका मिले.

कुवैत शहर में पहले ही एग्जाम सेंटर बनाया जा चुका है

HRD सेक्रेटरी अमित खरे ने विदेश मंत्रालय के विदेश सचिव को लिखे पत्र में कहा है, "नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने दुबई में एक और सेंटर सिटी बनाने का फैसला किया है. कुवैत शहर में पहले ही वर्ष 2021की NEET UG परीक्षा के लिए केंद्र बनाया जा चुका है.”  खरे ने अपने पत्र में विदेश सचिव से ये भी आग्रह किया है कि खाड़ी देशों में रहने वाले भारतीय समुदाय को इन एग्जाम सेंटर्स के बारे में उपयुक्त ढंग से इंफॉर्म किया जाना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा है कि, “मैं भी आभारी रहूंगा अगर कुवैत और दुबई में भारतीय दूतावास को सलाह दी जाती है कि वे निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से परीक्षा आयोजित करने में NTA को अपना पूरा सहयोग दें."

13 भाषाओं में आयोजित होगी परीक्षा

गौरतलब है कि इस साल NEET UG 2021 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. ये भाषाएं हैं- हिंदी, पंजाबी, असमिया, बंगाली, उड़िया, गुजराती, मराठी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, उर्दू और अंग्रेजी. इन भाषाओं में पंजाबी और मलयालम नए जोड़े गए हैं.

12 सितंबर को होगी NEET UG  2021 परीक्षा

पहले NEET UG  2021 परीक्षा 1 अगस्त को आयोजित की जानी थी लेकिन बाद में इसे 12 सितंबर को आयोजित करने का फैसला लिया गया. गौरतलब है कि परीक्षा शहरों की संख्या भी 155 से बढ़ाकर 198 की जाएगी. वहीं परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 3862 से बढ़ाई जाएगी. बता दें कि पिछले साल NEET UG 13 सितंबर 2020 को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सख्त सावधानियों के बीच आयोजित की गई थी. परीक्षा में कुल 13.66 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 7,71,500 ने क्वालिफाई किया था.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: क्या इंटरनेट और यूट्यूब से हो सकती है यूपीएससी की तैयारी? जानें आईएएस Roma Srivastava की कहानी  

IAS Success Story: गरीब लोगों की स्थिति देखकर Alok Singh ने यूपीएससी में आने का मन बनाया, जॉब के साथ ऐसे हुए सफल

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget