एक्सप्लोरर

NEET PG 2024: नीट पीजी के लिए टेस्ट सिटी लिस्ट जारी, सेलेक्ट करें कि कहां से देना है पेपर

NEET PG 2024 Test City List Out: एनबीईएमएस ने नीट पीजी परीक्षा 2024 के लिए टेस्ट सिटीज की लिस्ट जारी कर दी है. इस डायरेक्ट लिंक से देखें कि कहां-कहां होगा पेपर.

NBEMS NEET PG 2024 Test City List Released: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज ने नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पीजी 2024 की टेस्ट सिटीज की लिस्ट जारी कर दी है. वे कैंडिडेट्स जो इस साल की नीट पीजी परीक्षा दे रहे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ये चेक कर सकते हैं कि उन्हें किस शहर से परीक्षा देनी है. एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर शहरों की लिस्ट का लिंक दिया है. इसका डायरेक्ट लिंक हमने नीचे भी साझा किया है.

नोट कर लें वेबसाइट

नीटी पीजी परीक्षा 2024 की टेस्ट सिटी की लिस्ट देखने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – natboard.edu.in. यहां से आप परीक्षा संबंधित दूसरी जानकारियां भी पा सकते हैं और हर तरह का अपडेट भी देख सकते हैं.

इस बार 185 शहरों में होगी परीक्षा

सिक्योरिटी कारणों से इस बार नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज और एमओएचएफडब्ल्यू ने तय किया है कि इस बार की नीट पीजी परीक्षा 185 शहरों में आयोजित की जाएगी. लिस्ट में से शहरों के नाम देखकर आप ये तय कर लें कि कौन सी सिटी से एग्जाम देना चाहते हैं.

कर लें शहर का चुनाव

नीट पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन 23 जून के दिन होना था और इसके लिए एडमिट कार्ड भी रिलीज कर दिए गए थे. हालांकि ये परीक्षा कैंसिल हो गई और अब पुराने एडमिट कार्ड में दिए शहर या सेंटर का कोई मतलब नहीं है. अब आपको फिर से नया शहर सेलेक्ट करना है.

इसके लिए विंडो आज यानी 19 जुलाई के दिन खुल जाएगी और 22 जुलाई तक खुली रहेगी. एनबीईएमएस की वेबसाइट पर ये विंडो खुलेगी. इस पर जाने के लिए कैंडिडेट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऑनलाइन विंडो से अपनी टेस्ट सिटी का चयन करें.

ईमेल से मिलेगी सूचना

कैंडिडेट्स को कौन सा शहर परीक्षा के लिए दिया गया है इसकी सूचना उन्हें 29 जुलाई के दिन ईमेल से दी जाएगी. उनकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर इस बाबत मेल भेजी जाएगी. टेस्ट सिटी के बाद टेस्ट सेंटर के बारे में सूचना एडमिट कार्ड पर दी होगी. ये एडमिट कार्ड 8 अगस्त के दिन रिलीज होंगे और यहां से उम्मीदवारों को सेंटर के बारे में जानकारी मिलेगी.

शिफ्ट नहीं कर सकते सेलेक्ट

कैंडिडेट्स सिटी तो सेलेक्ट कर सकते हैं पर एग्जाम की टाइमिंग सेलेक्ट नहीं कर सकते. परीक्षा पहली शिफ्ट में होगी या दूसरी में ये बोर्ड तय करेगा. इसकी सूचना भी कैंडिडेट्स को कुछ समय में दी जाएगी. शिफ्ट टाइमिंग क्या रहेगी ये वेबसाइट पर बताया जाएगा. बेहतर होगा डिटेल जानने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें. सिटी लिस्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं

यह भी पढ़ें: किन राज्यों से हैं नीट के 100 टॉपर, सुप्रीम कोर्ट में क्यों हुआ इनका जिक्र

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
BPSC Exam Calendar 2026 : BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा
UGC NET Answer Key 2026 : CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड
CSIR UGC NET की आंसर की जारी, फटाफट करें डाउनलोड

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget