एक्सप्लोरर

पुलवामा के रहने वाले बासित बिलाल ने NEET में किया टॉप, कश्मीरी युवाओं के लिए बना रोल मॉडल

बिलाल की सफलता उन सैकड़ों स्थानीय युवाओं के लिए उम्मीद की खिड़की को फिर से खोलेगी, जो घाटी से गुजर रहे कठिन समय के कारण अवसरों और मौकों से वंचित महसूस करते हैं.

जम्मू कश्मीर के पुलवामा का नाम हमेशा ही गलत खबरों के चलते सुर्खियों में रहता आया है. लेकिन कभी-कभी पुलवामा से ऐसी खबर भी आती हैं जो ना सिर्फ प्रदेश के लिए बल्कि पूरे देश को यह बता देती है कि यहां के लोग कितने काबिल और मेहनत वाले हैं.

NEET परीक्षा के नतीजे आने के बाद जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का नाम सुर्खियों में है. यहां के एक छोटे से गांव रत्निपोरा के रहने वाले एक लड़के ने परीक्षा में टॉप करके इतिहास बना दिया है. यह पहली बार है कि जम्मू-कश्मीर के किसी छात्र ने इतने अच्छे रैंक से यह परीक्षा पास की.

720 में से 695 अंक हासिल किए 18 साल के बासित बिलाल खान ने नीट परीक्षा में 720 में से 695 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया और देश में 188 रैंक हासिल की. बिलाल अपनी कामयाबी के लिए अपने माता-पिता और अपने शिक्षकों को श्रेय दिया है. बिलाल के मुताबिक उनकी यह कामयाबी शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है.

बिलाल का कहना है कि "यह कामयाबी मेरे लिए आसान नहीं थी और खराब हालात के चलते काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पिछले दो सालों से कश्मीर के हालात खराब रहे और उसके बाद महामारी भी आई. जिससे तैयारी पर बहुत असर पड़ा लेकिन मेरे शिक्षकों ने मेरा पूरा साथ दिया."

पुलवामा के रत्निपोरा गांव के रहने वाले बासित के पिता एक डेंटल सर्जन हैं और मां एक ग्रेहणी, जो अब खुशी से झूम रहे हैं. परिवार का कहना है कि बासित इससे भी अच्छा कर सकता था लेकिन हलात के चलते उसके रैंक में थोड़ी कमी रही.

NEET टॉपर के सामने बासित बिलाल की कामयाबी बड़ी बिलाल ने आज से तीन साल पहले जिस कोचिंग सेंटर में दाखिला लिया उसके संचालक डॉ बासित अहमद का कहना है कि उड़ीसा के NEET टॉपर शोएब अफ़ताब ने 720 में से 720 अंक हासिल किए और एक बड़ा कारनामा अंजाम दिया लेकिन उनके सामने बासित की कामयाबी बड़ी है!

डॉ बासित के अनुसार शोएब ने पूरे तीन साल बिना किसी परेशानी के पढ़ाई की और बिलाल के मुकाबले सिर्फ 4-5 सवाल ज्यादा ठीक किए. हमारे लिए 14 महीनों में पहले धारा-370 के बाद लगे कर्फ्यू और फिर इंटरनेट पर लगे प्रतिबंद ने मुश्किल बढ़ाई.

कश्मीरी युवाओं के लिए बना रोल मॉडल कोचिंग के लिए ऑनलाइन वीडियो बनाकर 2G पर अपलोड करने में तीन दिन का समय लगता था जिससे बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अगर सभी सुविधाएं मिलती तो बासित का रैंक और अच्छा हो सकता था. शिक्षक इस बात से खुश हैं कि बासित ने इस धारणा को तोड़ा, जो कश्मीर के युवाओं को यह बताती है कि वह राष्ट्रीय स्तर की किसी परीक्षा को पूरा नहीं कर सकते.

इस बात से खुद बासित भी सहमत हैं और कहते है कि उन्होंने 720 में से 695 अंक हासिल किए. अब वह दिन दूर नहीं जब कोई और बच्चा 720 में से 720 नंबर हासिल करेगा, लेकिन इसके लिए कश्मीर के हालात ठीक होना पहली जरुरत है.

ये भी पढ़ें- NEET 2020 Topper: परिवार में पहले डॉक्‍टर बनेंगे ओडिशा के शोएब आफताब, ढाई साल से घर नहीं गए

NEET 2020: नीट में AIR 2 रैंक होल्डर आकांक्षा बनना चाहती थीं IAS, फिर क्यों किया NEET देने का फैसला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget