एक्सप्लोरर

NEET JEE Main Exam 2020 update: NEET और JEE Main परीक्षा तय समय पर हो, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका

NEET और JEE Main परीक्षा का आयोजन निर्धारित तारीख और समय हो. इसके लिए एक याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है.

NEET JEE Main Exam 2020 update: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (National Eligibility cum Entrance Test, NEET 2020) और जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (Joint Entrance Examination, JEE Main 2020) के परीक्षा की तारीखें जैसे –जैसे नजदीक आ रही हैं और कोविड -19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐसे में NEET और JEE Main की परीक्षा में शामिल होने जा रहे स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों में चिंता बढ़ती जा रही है कि कहीं फिर न NEET और JEE Main की परीक्षा तिथि में बदलाव कर दिया जाए.   

इसी के मद्देनजर स्टूडेंट्स के अभिभावकों की एक एसोसियशन ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की है कि  शीर्ष अदालत नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को यह निर्देश दे कि वह छात्र हित में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main 2020) और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET 2020) को सितंबर में तय शेड्यूल पर करवाए.

विदित हो कि इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main 2020) 1 सितंबर से 6 सितंबर तक आयोजित की जाएगी, वहीं मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली NEET-2020 {नीट} परीक्षा 13 सितंबर 2020 को आयोजित की जाएगी.

गुजरात पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि परीक्षा स्थगित होने से स्टूडेंट्स को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. परीक्षा तिथि के बढ़ने से उन्हें न केवल एक अकादमिक वर्ष का नुकशाना उठाना पडेगा बल्कि आगे चलकर उन्हें प्रोफेशनल करियर में भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले 11 राज्यों के 11 स्टूडेंट्स ने देश में बढ़ रही कोरोना वायरस कोविड-19 के मरीजों की संख्या के चलते JEE Main & NEET- 2020 परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है.  याचिका में राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एनटीए) की तीन जुलाई की नोटिस को रद्द करने का अनुरोध भी किया गया है.

एनटीए द्वारा 3 जुलाई 2020 को जारी नोटिस में JEE Main & NEET- 2020 परीक्षा को सितंबर में कराने का फैसला किया गया है.

 Cabinet Secretariat Recruitment: 12वीं पास के लिए कैबिनेट सचिवालय में निकली है वैकेंसी, कैसे होगा चयन? पढ़ें डिटेल्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
दिल्ली के गेस्ट टीचर्स को मिल सकती है फिक्स्ड सैलरी, DoE कर रहा तैयारी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
इंडियन कोस्ट गार्ड में निकली वैकेंसी, 10वीं-12वीं पास को मिल रही नौकरी
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
रेलवे स्टेशन मास्टर्स के 1200 पदों पर होगी भर्ती, पहली बार RRB अजमेर को मिली जिम्मेदारी  
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन
EIL में कई पदों पर निकली भर्ती, डायरेक्ट इंटरव्यू से होगा चयन

वीडियोज

Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP
Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'अल्लाह मालिक है...', टीम इंडिया में वापसी पर मोहम्मद शमी का बयान वायरल
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
'भारत रिफाइनिंग के क्षेत्र में...', जयशंकर से मिलकर बोले रुबियो, ट्रेड डील पर दिया बड़ा बयान
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget