एक्सप्लोरर

क्या अब हर साल बदल जाएंगी NCERT की किताबें, जानें क्या है केंद्र सरकार के इस आदेश का मतलब?

NCERT Books Review: क्या अब हर साल एनसीईआरटी की किताबें बदलेंगी, इस बारे में शिक्षा मंत्रालय की क्या योजना है और ये कैसे काम करेगी? जानते हैं विस्तार से.

NCERT Class 3 And 6 Books: एनसीईआरटी की क्लास 3 और 6 कि किताबों को बदला गया है. अभी नई किताबें बाजार में नहीं आयी हैं पर ऐसा अनुमान है कि इसी महीने यानी मई महीने से ही क्लास 3 और 6 की नई किताबें मार्केट में मिलने लगेंगी. इस बीच मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने एनसीईआरटी को निर्देश दिए हैं कि टेक्स्ट बुक्स को हर साल रिव्यू किया जाए. जरूरत के मुताबिक इन्हें अपडेट भी किया जाए. इसकी समय सीमा अभी साफ नहीं है.

एनसीईआरटी पहले भी कर रहा था रिव्यू

बता दें कि शिक्षा मंत्रालय ने अभी कोई समय सीमा नहीं लागू की है कि किताबें कब बदली जाएंगी पर नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग साल 2017 से ही किताबों को रिव्यू कर रहा है. इसके साथ ही जरूरत के मुताबिक इन्हें बदला भी जा रहा है.

सालाना होती रहे समीक्षा

इस बारे में एमओई यानी मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन ने एनसीईआरटी को कहा है कि क्लास 3 और 6 की नई किताबें आने के बावजूद इन्हें सालाना रिव्यू किया जाए. समीक्षा के बाद अगर जरूरत लगे तो बदलाव भी हों और इन्हें अपडेट भी किया जाए.

इस सेशन से आएंगी नई किताबें

एनसीईआरटी की क्लास 3 और 6 की किताबें इसी सेशन से बाजार में आ जाएंगी. मई में स्टूडेंट्स को नई किताबें मिलेंगी. इसके साथ ही ऐसा अनुमान है कि साल 2026 तक सभी क्लासेज क लिए नई किताबें तैयार कर ली जाएंगी.

सालों-साल ना चलें एक जैसी किताबें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बारे में सरकार का मानना है कि सालों साल एक ही तरह की किताबें नहीं चलनी चाहिए. इन्हें जरूरत के मुताबिक बदलना और अपडेट करना जरूरी है. अगर कोई फैक्ट जोड़ने की जरूरत है तो वो भी होना चाहिए और कुछ हटाना है तो वो भी.

फिलहाल एनसीईआरटी नये क्यूरिकुलम के आधार पर नई किताबें तैयार करने में जुटा है. ऐसी उम्मीद है कि जल्दी ही दूसरी क्लासेस की भी नई किताबें बाजार में आ जाएंगी. सभी क्लास की किताबें रेडी करने में कम से कम दो साल का वक्त लगेगा. 

यह भी पढ़ें: जेईई मेन्स सेशन टू, पेपट टू की आंसर-की पर आपत्ति करने की लास्ट डेट आज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
छात्रों के लिए राहत, देश के हर जिले में खुलेगा टेस्ट सेंटर
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget