एक्सप्लोरर

MP Board 10th Result 2021: मध्य प्रदेश बोर्ड आज शाम 4 बजे जारी करेगा MPBSE 10वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

MPBSE 10th Result 2021: मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं का परिणाम या MPBSE 10वीं का रिजल्ट आज शाम शाम 4 बजे जारी किया जाएगा. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकेंगे.

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) 14 जुलाई 2021 यानी आज एमपी बोर्ड कक्षा 10 का परिणाम घोषित करेगा. एमपी के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार आज शाम 4 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल में सिंगल क्लिक से 10वीं कक्षाका रिजल्ट जारी करेंगे. कक्षा 10 का रिजल्ट MPBSE की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा. मध्य प्रदेश बोर्ड के 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स के कक्षा 10 के परिणाम बेस्ट 5 विषयों के आधार पर घोषित किए जाएंगे.

कोरोना के कारण इस साल रद्द कर दी गई थी 10वीं की परीक्षा

बोर्ड के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर एसके चौरसिया ने कहा, "कोविड 19 की दूसरी लहर के कारण राज्य सरकार द्वारा कक्षा 10वीं की फाइनल परीक्षा रद्द कर दी गई थी. परिणाम प्रोजेक्ट और इंटरनल टेस्ट में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया गया है.” सभी छात्र जिन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें बिना परीक्षा के कक्षा 11 में प्रमोट किया जाएगा.

गौरतलब है कि राज्य में कक्षा 10 की परीक्षाएं 30 अप्रैल 2021 से शुरू होने वाली थीं, लेकिन कोविड-19 मामलों में इजाफे को देखते हुए एग्जाम स्थगित कर दिया गया था. राज्य सरकार ने बाद में मामले बढ़ने के बाद कक्षा 10 की परीक्षाओं और प्रैक्टिकल एग्जाम को कैंसल कर दिया था.

MPBSE ने 10वीं का परिणाम जारी किए की जानकारी सोशल मीडिया पर भी दी

MPBSE ने 10वीं का परिणाम जारी किए जाने को लेकर ट्विटर हैंडल पर भी जानकारी दी है. जिसमें कहा गया है कि, “माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा, हाईस्कूल (अंध, मूक,बधिर श्रेणी) परीक्षा 2021 के परीक्षा परिणाम 14 जुलाई को शाम 4 बजे घोषित किए जा रहे हैं

MP बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम इस फॉर्मूले से किया गया है तैयार
MPBSE 10वीं कक्षा का मूल्यांकन फॉर्मूला यूनिट टेस्ट, प्री-बोर्ड और आंतरिक मूल्यांकन में छात्रों के प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इनमें 100 मार्क्स में से 20 फीसदी वेटेज इंटरनल असेसमेंट को, 30 फीसदी वेटेज यूटी को और बाकी 50 फीसदी प्री-बोर्ड रिजल्ट के आधार पर दिया जाएगा.

MPBSE 10वीं 2021 का रिजल्ट कैसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं.
  • अब होमपेज पर MPBSE क्लास 10 रिजल्ट के हाईपरलिंक पर क्लिक करें.
  • नई विंडो ओपन होने पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर एंटर करें और सबमिट पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही MPBSE 10वीं रिजल्ट 2021 न्यू टैब में ओपन हो जाएगा.
  • अपना रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें.

एक बार रिजल्ट जारी किए जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, परिणाम मोबाइल ऐप MPBSE MOBILE पर चेक किया जा सकता है जिसे गूगल प्ले से डाउनलोड किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें

NEET UG 2021: इस बार 13 भाषाओं में होगी नीट यूजी परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी जानकारी

WB Class 12 Exam Result Date: वेस्ट बंगाल बोर्ड 22 जुलाई को जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
RRB Group D Exam: रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
रेलवे ने जारी की RRB ग्रुप D परीक्षा की सिटी स्लिप, 3 अगस्त को होना है एग्जाम
NEET Paper Leak: NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
NTA की पेपर लीक पर बड़ी कार्रवाई, बर्खास्त किए गए 47 अधिकारी
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव
आंदोलन से झुकी सरकार? NTA में सुधारों को लेकर रात 8 बजे बड़ा एलान संभव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget