एक्सप्लोरर

MP पटवारी भर्ती पर लगी रोक, 9 हजार पद के लिए रिजल्ट की घोषणा के बाद मचा बवाल, ये है वजह

MP Patwari Bharti 2023: मध्य प्रदेश में चल रही पटवारी भर्ती पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. इसके अंतर्गत 9 हजार पद पर भर्ती होनी है. इस बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या है, जानते हैं.

MP Patwari Bharti On Hold: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एमपी पटवारी भर्ती पर मचे हाहाकार के बाद इस पर रोक लगा दी है. हाल ही में इस परीक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं और उसके बाद से कैंडिडेट्स इस एग्जाम में घोटाला होने की बात कह रहे हैं. दरअसल मामला ये है कि बीती 30 जून को मध्य प्रदेश इंप्लॉइज सेलेक्शन बोर्ड ने एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 के नतीजे जारी किए. इन नतीजों में टॉप करने वाले दस में से सात कैंडिडेट एक ही सेंटर के हैं. ये जानकारी सामने आने के बाद उम्मीदवारों ने सवाल उठाए और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर शंका जाहिर की. मामला बढ़ने पर इस पर रोक लगा दी गई है.

क्या लिखा है ट्वीट में

व्यापम स्कैम के आरोप लगने पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया और कहा कि, ‘ग्रुप 2, सब – ग्रुप – 4 और पटवारी रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन पर स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड ने सवाल खड़े किए हैं. मैं इस परीक्षा के आधार पर हुई नियुक्तियों को रोकता हूं. इस सेंटर का रिजल्ट फिर से चेक किया जाएगा.’

इस सेंटर के कैंडिडेट बनें टॉपर

एमपी पटवारी भर्ती परीक्षा 2023 के नतीजे 30 जून के दिन रिलीज हुए थे. ये रिजल्ट ग्रुप टू और सब ग्रुप फोर के लिए जारी हुए थे. ऑफिशियल लिस्ट के मुताबिक एमपी पटवारी परीक्षा के टॉप टेन टॉपर्स में से सात टॉपर एनआरआई कॉलेज, ग्वालियर के हैं. इस रिजल्ट को कैंडिडेट्स ने स्वीकार नहीं किया और गड़बड़ी का आरोप लगाया. उनका कहना था कि इन कैंडिडेट्स ने एग्जामिनेशन फॉर्म हिंदी में साइन किया और इन्होंने क्वैश्चन पेपर इंग्लिश में आंसर किए.

ये परीक्षा मध्य प्रदेश इंप्लॉइज सेलेक्शन बोर्ड जिसे पहले प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के नाम से जानते थे या जिसे व्यावसायिक परीक्षा मंडल भी कहते हैं के द्वारा आयोजित की गई है. डिटेल और अपडेट जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. 

यह भी पढ़ें: इस तारीख तक जारी हो सकते हैं CUET UG 2023 के नतीजे 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
KVS-NVS टियर-2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल की जारी
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
NTA से 50 अधिकारियों की छुट्टी, UGC-NET विवाद के बीच हुआ बड़ा बदलाव
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget