एक्सप्लोरर

​जहां पढ़े राजीव-राहुल गांधी, उस स्कूल की फीस जानकर रह जाएंगे दंग!

देहरादून का सबसे महंगा स्कूल कौन सा है? इस स्कूल की फीस जानकर आप हैरान रह जाएंगे! एडमिशन प्रक्रिया, सालाना खर्च और यहां पढ़े नामी एल्युमनाई के बारे में जानें इस खास रिपोर्ट में.

हर माता-पिता अपने बच्चे को बेहतरीन शिक्षा दिलाने का सपना देखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देहरादून के कुछ स्कूलों की फीस लाखों में होती है? खासकर 'द दून स्कूल', जो न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में अपनी प्रतिष्ठा के लिए जाना जाता है. यहां एडमिशन पाना जितना मुश्किल है, उतनी ही इसकी फीस भी चौंकाने वाली है. आइए जानते हैं कि इस स्कूल की फीस कितनी है, एडमिशन की प्रक्रिया क्या है और कौन-कौन सी नामी हस्तियां यहां से पढ़ चुकी हैं.

89 साल बाद भी देश में मशहूर है ये स्कूल 

भारत के कई स्कूलों की फीस लाखों में है. अपने बच्चे को वहां पढ़ाना आसान नहीं होता है. लेकिन बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता लोन तक लेकर उनकी पढ़ाई पूरी करवाते हैं. उत्तराखंड के कई स्कूल विश्व प्रसिद्ध हैं. देहरादून में स्थित 'द दून स्कूल' भी उनमें से एक है (The Doon School Dehradun). यह देश का सबसे महंगा स्कूल है. इसकी स्थापना 1935 में की गई थी. 89 साल बाद भी उसकी प्रसिद्धि उतनी ही है, जितनी शुरुआती सालों में थी.

12 से 18 साल तक के लड़कों को मिलता है एडमिशन

द दून स्कूल में 12 से 18 साल तक के लड़कों को एडमिशन दिया जाता है. इस बोर्डिंग स्कूल में छात्राएं नहीं पढ़ती हैं. एडमिशन के लिए कठिन टेस्ट और इंटरव्यू देना पड़ता है. यहां सिर्फ 2 क्लासेस में एडमिशन मिलता है, क्लास 7 और क्लास 8. कक्षा 7वीं के लिए जनवरी में एडमिशन होता है और 8वीं के लिए अप्रैल में. इस पूरे स्कूल में सिर्फ 500 स्टूडेंट्स पढ़ते हैं. सभी छात्र और शिक्षक एक ही कैंपस में रहते हैं.

The Doon School Fees

इन दिनों सोशल मीडिया पर स्कूलों की बढ़ती फीस को लेकर चर्चा चलती रहती है. अपने शहर के मामूली स्कूलों की फीस के बीच द दून स्कूल, देहरादून की फीस आपके होश उड़ा देगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, द दून स्कूल की फीस 11,95,000 रुपये प्रति वर्ष है. यहां की एडमिशन फीस 5,00,000 रुपये है (नॉन रिफंडेबल), सिक्योरिटी फीस 6,00,000 रुपये (रिफंडेबल) और आकस्मिक व्यय यानी इंसीडेंटल एक्सपेंस प्रति सत्र 25,000 रुपये है.

The Doon School Dehradun Fees

रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय स्टूडेंट्स की तुलना में विदेशी छात्रों की फीस ज्यादा है (The Doon School Dehradun Fees for Foreign Students). उन्हें सालाना 14,93,500 रुपये फीस जमा करनी होती है. उनकी एडमिशन फीस 7,46,875 रुपये (नॉन-रिफंडेबल), सिक्योरिटी फीस 7,46,875 रुपये (रिफंडेबल) और आकस्मिक व्यय यानी इंसीडेंटल एक्सपेंस प्रति सत्र 25,000 रुपये है.

The Doon School Alumni

देश की कई नामी हस्तियों ने द दून स्कूल से पढ़ाई की है. द दून स्कूल, देहरादून के एल्युमनाई में राजीव गांधी (Rajiv Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi), ज्योतिरादित्य सिंधिया, पटनायक, जितिन प्रसाद, मणिशंकर अय्यर, अमिताव घोष (Amitav Ghosh), विक्रम सेठ (Vikram Seth), तरुण ताहिल्यानी (Tarun Tahiliani), संदीप खोसला (Sandeep Khosla), अली फजल (Ali Fazal) और अभिनव बिंद्रा जैसे नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: शिक्षा व्यवस्था में अमेरिका से बेहतर है भारत का ये पड़ोसी मुल्क, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET UG Result 2026: नीट रिजल्ट में EWS और OBC का शानदार प्रदर्शन, पहली बार 60% से ज्यादा छात्र हुए सफल
NEET UG Result 2026: नीट रिजल्ट में EWS और OBC का शानदार प्रदर्शन, पहली बार 60% से ज्यादा छात्र हुए सफल
HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 28 जुलाई को होगा सभी विषयों का एग्जाम
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी, 28 जुलाई को होगा सभी विषयों का एग्जाम
NEET UG Result 2026: नीट में 96.72% से घटकर 87.7% हुई अटेंडेंस, केरल-तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा
NEET UG Result 2026: नीट में 96.72% से घटकर 87.7% हुई अटेंडेंस, केरल-तमिलनाडु और कर्नाटक में सबसे ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget