एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल के स्कूलों में लड़कों के मुकाबले लड़कियो की संख्या ज्यादा- सर्वे

पश्चिम बंगाल में लड़कियों की शिक्षा के स्तर में सुधार हो रहा है. यहां प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में छात्राओं की ड्रॉपआउट दर लड़कों से कम है. ये बात एक सरकारी सर्वे में सामने आई है.

केंद्र सरकार के एक सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल के प्री-प्राइमरी से लेकर 12वीं तक के स्कूलों में छात्राओं की संख्या लड़कों से ज्यादा है. यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस द्वारा जारी स्टडी में कहा गया है कि राज्य में लड़कियों के बीच ड्रॉपआउट दर भी लड़कों की तुलना में कम है.

2019-20 में 2.32 लाख ज्यादा लड़कियों ने स्कूलों में एनरोलमेंट कराया
स्टडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के स्कूलों में 2019-20 के शैक्षणिक सत्र में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के 1.87 करोड़ से अधिक छात्रों ने दाखिला लिया और इनमें 2.32 लाख ज्यादा लड़कियों ने स्कूलों में एनरोलमेंट कराया. मंगलवार को जारी सर्वे के अनुसार राज्य के स्कूलों में एकेडमिक सेशन में लड़कियों की संख्या 94,89,902 थी और लड़कों की संख्या 92,57,890 थी.

लड़कियों की शिक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों का है नतीजा
राज्य स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गठित सिलेबस समिति के एक अधिकारी ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में कन्याश्री परियोजना के कार्यान्वयन और राज्य और केंद्र सरकारों द्वारा निरंतर अभियानों ने ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों की शिक्षा को सफल बनाने में योगदान दिया है."उन्होंने बुधवार को ये भी कहा कि बंगाल में सामाजिक स्तर पर परिवारों द्वारा लड़कियों की शिक्षा को महत्व देने और बाल विवाह के खिलाफ अभियानों ने इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद की है.

लड़कियों का स्कूलों से ड्रॉपआउट रेट लड़कों से कम
प्री-कोविड​​​​-19 अवधि के दौरान की गई स्टडी में ये भी बात सामने आई है कि पश्चिम बंगाल के स्कूलों में लड़कों का ड्रॉपआउट 14.1 प्रतिशत है जबकि लड़कियों का ड्रॉपआउट 13.6 प्रतिशत रहा है. अपर प्राइमरी सेक्शन, कक्षा 5वीं और कक्षा सातवीं में राज्य में स्कूल ड्रापआउट की दर शून्य थी, जबकि राष्ट्रीय औसत 2.6 प्रतिशत था. सर्वे में कहा गया है कि देश में प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर तक 2019-20 में कुल नामांकन 25.09 करोड़ से अधिक था, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26 लाख से अधिक है. सर्वे में ये भी कहा गया है कि,“देश भर में लड़कों का एनरोलमेंट 13.01 करोड़ था, जबकि लड़कियों का एनरोलमेंट 12.08 करोड़ था. प्राइमरी लेवल से ऊपर के सभी स्तरों पर  स्कूल में नामांकन में बढ़ोतरी हुई है.

ये भी पढ़ें

Indian Army Recruitment 2021: स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत NCC के 55 पदों पर आवेदन की आज आखिरी तारीख

BPSC AE Result 2021: बिहार लोक सेवा आयोग ने AE परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया, इस लिंक पर करें चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो

Embed widget