एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं का एडमिट कार्ड जारी, जानिए कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Maharashtra SSC Admit Card 2025: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. हम आपको बता रहे हैं कि आप कहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE), पुणे ने सोमवार, 20 जनवरी 2025 को कक्षा 10वीं यानी एसएससी का एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. छात्र और छात्राएं अब अपने स्कूलों के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं. स्कूल प्रशासन को आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बाद, छात्रों को संबंधित स्कूल अथॉरिटी से अपने एडमिट कार्ड प्राप्त करने होंगे. महाराष्ट्र बोर्ड की एसएससी परीक्षा 2025 की तिथियां पहले ही घोषित की जा चुकी हैं. यह परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी.

स्कूलों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क लेने की अनुमति नहीं दी गई है. एक बार एडमिट कार्ड डाउनलोड होने के बाद, स्कूलों को उसे प्रिंट करके उस पर हेडमास्टर या प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मुहर लगानी होगी. महाराष्ट्र बोर्ड की एसएससी परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च 2025 के बीच आयोजित की जाएगी.

MSBSHSE ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि 'यदि छात्रों को अपने एडमिट कार्ड में किसी जानकारी जैसे नाम, माता का नाम, जन्मतिथि या जन्म स्थान में बदलाव करना हो, तो वे ऑनलाइन करेक्शन लिंक का उपयोग कर सकते हैं. इस प्रक्रिया के लिए शुल्क लिया जाएगा. 'Correction admission card' लिंक के माध्यम से, छात्र अपने एडमिट कार्ड में आवश्यक बदलाव करवा सकेंगे, जो कि संभागीय बोर्ड द्वारा स्वीकृत किए जाने के बाद उन्हें संशोधित एडमिट कार्ड प्राप्त होगा. इसके अलावा, स्कूलों को विषय या माध्यम में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए सीधे संभागीय बोर्ड से संपर्क करने की आवश्यकता होगी.

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में होगी. सुबह की शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, जबकि दोपहर की शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक. हालांकि, कुछ विषयों की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी. छात्रों को परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अपने हॉल टिकट लेकर आना अनिवार्य होगा. परीक्षा की शुरुआत भाषा के पेपर से होगी और यह सामाजिक विज्ञान के पेपर के साथ समाप्त होगी.

यह भी पढ़ें: ये हैं एक ऐसी IAS ऑफिसर जिन्होंने मैगजीन में एक आर्टिकल पढ़कर बदल ली थी अपनी मंजिल, पढ़िए सक्सेस स्टोरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
UPTET 2026 पर बड़ी खबर: विभाग ने जारी की प्रोविजनल आंसर की, ऐसे करें फटाफट चेक
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
इंजीनियरों के लिए 153 पदों पर निकली भर्ती, 71 हजार तक मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन
Government School Report : देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
देश के इन राज्यों में सबसे खस्ता है सरकारी स्कूलों का हाल, वहां जाकर पढ़ना ही नहीं चाहते बच्चे
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी
NEET UG छात्रों के लिए राहत, फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget