एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने रद्द की 10वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें क्या है नई तारीख

महाराष्ट्र राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं. यहां कोरोना का बढ़ता आंकड़ा बेहद चिंताजनक है. वहीं मौजूदा हालात को देखते हुए जहां सरकार राज्य में लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रही है तो वहीं इस बीच 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई हैं. जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा.

देश के कई राज्यों में इस समय कोरोना संक्रमण बेकाबू हो चुका है. महाराष्ट्र में तो कोविड-19 के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं. यू कहिए कि ये राज्य सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण से प्रभावित है. वहीं मौजूदा हालात को देखते हुए राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि महाराष्ट्र की वर्तमान COVID 19 स्थिति को देखते हुए, हमने कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है.

मई के अंत और जून में हो सकती हैं परीक्षाएं

जहां तक नई तारीखों की बात है तो उन्होंने कहा कि कक्षा 12 वीं की परीक्षाएं मई के अंत तक आयोजित की जाएंगी. 10 वीं कक्षा की परीक्षाएं जून में होंगी. इसी के मुताबिक नए तारीखों की घोषणा की जाएगी.महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड बहुत जल्द ही नई डेटशीट जारी करेगा.

शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है. उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा है कि, “ प्रोफेशनल कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाओं की डेट्स को ध्यान में रखते हुए कश्रा 12वीं की परीक्षाएं मई के अंत तक आयोजित की जाएंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं जून में होंगी. हम स्वास्थ् की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. इन परीक्षाओं के लिए नए सिरे से तारीखो की घोषणा जल्द होगी.”

सीबीएसई से भी परीक्षा टालने का करेंगे अनुरोध

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये फैसला स्टेक होल्डर्स, छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों सभी पक्षों के चुने हुए प्रतिनिधियों. शिक्षाविदों और तकनीकी दिग्गजों की सलाह के बाद लिया गया है. वहीं शिक्षा मंत्री ने कहा कि हम CBSE, ICSE और IB से अनुरोध करेंगे कि वे अपनी परीक्षा की तारीखों पर पुनर्विचार करें. बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा टाले जाने को लेकर लगातार मांग उठ रही है.

महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़े चिंताजनक
महाराष्ट्र में कोरोना के आंकड़ों की बात करें तो यह बेहद डराने वाले हैं. पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 63294 नए केस सामने आए हैं. वहीं 349 लोगों की जान गयी है. महाराष्ट्र में एक दिन में नए कोरोना मरीजों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. राज्य में अब तक कोरोना के 3407245 मरीज पाए गए है. 

ये भी पढ़ें

UPSC ESE 2020 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, 302 कैंडिडेट्स हुए सफल

Air Force Group X & Y Exam 2021: कोविड-19 प्रतिबंधों के कारण स्थगित की गई एयरमैन भर्ती परीक्षा



 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा बदलाव, कुल 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए
UGC-NET विवाद के बाद NTA में बड़ा बदलाव, कुल 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
UGC NET की गड़बड़ियों पर NTA सख्त, पेपर से प्रिंटिंग तक होगी समीक्षा 
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
स्कूल में खाने को लेकर FSSAI का प्रस्ताव, नमक-चीनी की मात्रा होगी तय 
स्कूल में खाने को लेकर FSSAI का प्रस्ताव, नमक-चीनी की मात्रा होगी तय 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget