एक्सप्लोरर

लखनऊ यूनिवर्सिटी में कल होगा पीजी एंट्रेंस एग्जाम, दो पालियों में होंगे कई विषयों के पेपर

लखनऊ विश्वविद्यालय की पीजी प्रवेश परीक्षा 17 जुलाई को दो पालियों में आयोजित होगी. जिसमें 1567 अभ्यर्थी शामिल होंगे. विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय पर पहुंचने और दस्तावेज साथ लाने की सख्त हिदायत दी है.

लखनऊ विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट (PG) कोर्स में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं कल, यानी 17 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएंगी. परीक्षा दो पालियों में होगी और इस दिन कुल 1567 अभ्यर्थी शामिल होने जा रहे हैं. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभ्यर्थियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं.

सुबह की पाली में होंगे ये विषय

प्रथम पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी, जिसमें कुल 983 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस पाली में इन सब्जेक्ट की परीक्षा होगी-

  • बायोटेक्नोलॉजी
  • कंप्यूटर साइंस
  • बी.पी.एड.
  • पब्लिक हेल्थ (कम्युनिटी मेडिसिन)
  • मानव विज्ञान (Anthropology)

शाम की पाली में ये विषय

दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें 584 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. इस पाली में इन सब्जेक्ट की परीक्षा होगी-

  • एप्लाइड जियोलॉजी
  • बी.लिब.आई.एससी.
  • एजुकेशन
  • बायोकैमिस्ट्री
  • एम.लिब.आई.एससी.
  • पब्लिक हेल्थ

परीक्षार्थियों के लिए जरूरी निर्देश

विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे अपने प्रवेश पत्र में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें. परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले यानी सुबह की पाली के लिए 9:30 बजे और शाम की पाली के लिए 2:00 बजे तक केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. देर से आने वाले किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

क्या लाना जरूरी है?

  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी में से कोई एक)
  • नीला या काला बाल पॉइंट पेन
  • पारदर्शी बोतल में पानी
  • यदि आपने UE, CT, PwD, FF, Ex-Army, NCC या Sports का आरक्षण मांगा है, तो उसके प्रमाण पत्र साथ लाएं और परीक्षा के तुरंत बाद सत्यापन कराएं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब जारी होगी CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट? रैंकिंग से लेकर ट्रायल्स तक जानें हर बात

परीक्षा का पैटर्न

प्रवेश परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे जिन्हें 90 मिनट में हल करना होगा. प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे. सबसे राहत की बात यह है कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. लखनऊ यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे शांति और अनुशासन के साथ परीक्षा में हिस्सा लें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

रिपोर्ट- नीतीश कुमार पांडे

ये भी पढ़ें: Du Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन, टूटा 2023 का रिकॉर्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट घोषित, DigiLocker पर ऐसे देखें अपना स्कोरकार्ड
NMC draft 2026: अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
अब For-Profit कंपनियां भी खोल सकेंगी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज, क्या इससे और महंगी होगी मेडिकल की पढ़ाई? 
Air Force Pilot vs Commercial Pilot Salary : एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
एयरफोर्स पायलट या कमर्शियल पायलट... कौन कमाता है ज्यादा? पहली सैलरी से रिटायरमेंट तक का जानें गणित
Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget