एक्सप्लोरर

नेपाल पीएम की रेस में कुलमन घिसिंग का नाम, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं?

नेपाल की राजनीति में अंतरिम पीएम की दौड़ में अब कुलमन घिसिंग का नाम आगे है. उन्होंने NEA प्रमुख रहते देश से लोड शेडिंग खत्म कर बड़ा बदलाव किया.

नेपाल की राजनीति में एक नया मोड़ आ गया है. हिंसक विरोध प्रदर्शनों और राजनीतिक अस्थिरता के बीच अब कुलमन घिसिंग का नाम देश के अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए आगे चल रहा है. इससे पहले पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की को इस पद के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सहमति न बनने के कारण अब कुलमन घिसिंग को जनता और खासकर जेनरेशन-जेड का समर्थन मिल रहा है.

क्यों चर्चा में हैं कुलमन घिसिंग?

कुलमन घिसिंग नेपाल विद्युत प्राधिकरण (NEA) के पूर्व प्रमुख रह चुके हैं. उनका नाम उस समय सुर्खियों में आया जब उन्होंने नेपाल की लंबे समय से चली आ रही बिजली कटौती (लोड शेडिंग) की समस्या को खत्म कर दिया. जहां कभी नेपाल में रोजाना 8 से 18 घंटे तक बिजली जाती थी, वहीं घिसिंग के नेतृत्व में यह समस्या केवल कुछ महीनों में दूर हो गई.

कहां से की है पढ़ाई-लिखाई?

कुलमन घिसिंग की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद मजबूत है. उनका जन्म 25 नवंबर 1970 को बेथन, रामेछाप, नेपाल में हुआ. शुरुआती पढ़ाई उन्होंने अपने गांव से पूरी की और आगे की शिक्षा के लिए काठमांडू चले गए. इसके बाद उन्होंने भारत के जमशेदपुर स्थित क्षेत्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया और आगे नेपाल के पुलचौक इंजीनियरिंग कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की.

यह भी पढ़ें - अजित पवार से बहस के बाद चर्चा में आईं IPS अंजना, जानें UPSC में मिली थी कौन सी रैंक?

 कब और कैसे बने थे NEA के प्रमुख?

14 सितंबर 2016 को नेपाल सरकार ने कुलमन घिसिंग को पहली बार NEA का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया था. उनका पहला कार्यकाल चार साल का था और इस दौरान उन्होंने बिजली आपूर्ति की तस्वीर पूरी तरह बदल दी. बाद में उन्हें 11 अगस्त 2021 को दोबारा इसी पद पर नियुक्त किया गया. हालांकि, मार्च 2025 में सरकार ने अचानक उन्हें पद से हटा दिया.

सबसे बड़ी उपलब्धियां

  • लोड शेडिंग खत्म किया, जो नेपाल की सबसे बड़ी समस्या थी.
  • NEA को घाटे से निकालकर मुनाफे वाली संस्था बनाया.
  • बिजली चोरी पर सख्ती से रोक लगाई.
  • हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाया.
  • वितरण नेटवर्क में बड़े सुधार किए.

यह भी पढ़ें -UP Police: UP पुलिस के आवेदन फॉर्म में हो गई है गलती? आयोग ने दिया सिर्फ एक मौका, जानें कैसे कर सकते हैं सुधार

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
IIT की डिग्री लेकिन फिर भी नौकरी के लिए भटक रहा यह शख्स, आखिर क्यों
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
प्राइवेट कर रहे हैं MBBS, ऐसे बनाएं अपनी हॉस्टल लाइफ का बजट
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
इन तीन भाषाओं की कर लें तैयारी, भविष्य में नहीं होगी कमाने की टेंशन
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म
 यूपी स्कॉलरशिप के आवेदन कल हो रहे बंद, जल्द से जल्द ऐसे भरें फॉर्म

वीडियोज

थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget