एक्सप्लोरर

Karnataka Board Exam 2021: कर्नाटक SSLC और PUC बोर्ड परीक्षाओं पर आज आ सकता है फैसला

Karnataka Board Exam 2021:कर्नाटक SSLC, PUC बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर अभी तक राज्य सरकार ने कोई घोषणा नहीं की है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक राज्य सरकार 10वीं और 12वीं की परीक्षा पर अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर रही है.वहीं संभावना जताई जा रही है कि आज सरकार SSLC, PUC बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है.

केंद्र सरकार द्वारा सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने के बाद हरियाणा, राजस्थान, गोवा, समेत कई राज्यों ने अपनी बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. वहीं कई राज्यों द्वारा 12वीं की परीक्षा को लेकर जल्द घोषणा किए जाने की उम्मीद है. इन सबके बीच कर्नाटक SSLC, PUC बोर्ड परीक्षा 2021 पर आज फैसला आने की संभावना है. लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक राज्य सरकार 10वीं और 12वीं की परीक्षा पर अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर रही है.

गौरतलब है कि कर्नाटक बोर्ड परीक्षा 2021 फिलहाल स्थगित हैं. ऐसे में राज्य के छात्रों को बेसब्री से सरकार के अंतिम फैसले का इंतजार है. कर्नाटक SSLC, PUC बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

छात्रों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा फैसला

बता दें कि 1 जून को शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने कहा था कि कर्नाटक SSLC, PUC बोर्ड परीक्षा 2021 पर अंतिम फैसला जल्द घोषित किया जाएगा. उन्होंने ये भी कहा था कि मौजूदा हालात के मद्देनजर छात्रों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लिया जाएगा.

शिक्षा मंत्री ने पहले 12वीं की परीक्षा को बताया था जरूरी

बता दें कि इससे पहले 23 मई को केंद्र और राज्यों के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 12वीं की परीक्षा कराना बेहद जरूरी है. उन्होंने यह भी कहा था कि पीयूसी परीक्षा आयोजित करना छात्रों के भविष्य के हित में एक महत्वपूर्ण और उचित कदम है.

वहीं राज्य सरकार ने 17 मई को फिर दोहराया था कि कर्नाटक SSLC और PUC परीक्षा 2021 को रद्द करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है. कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं केवल स्थगित की गई हैं और जुलाई या अगस्त में परीक्षाएं आय़ोजित की जा सकती है.

छात्र बोर्ड परीक्षा  रद्द करने की कर रहे हैं मांग

वहीं कर्नाटक राज्य में छात्र परीक्षाएं रद्द करने की मांग कर रहे हैं.छात्रों का कहना है कि सीबीएसई का उदाहरण लेते हुए राज्य को भी परीक्षा रद्द करनी चाहिए और ऑल्टरनेटिव असेसमेंट पर निर्णय लेना चाहिए. कई छात्रों ने अपनी चिंताओं को जाहिर करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है.  कुछ ने राज्य की स्थिति की ओर भी इशारा किया है, जो देश में सबसे खराब स्थिति में से एक है. दरअसल कर्नाटक में ब्लैक फंगस के काफी मामले सामने आ रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय है.

बहरहाल वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए उम्मीद है कि कर्नाटक SSLC, PUC बोर्ड परीक्षा 2021 पर भी आज अंतिम फैसला ले लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें

WB Board Exam 2021: माध्यमिक और HS परीक्षा पर फैसले के लिए Expert पैनल गठित, 72 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

Maharashtra HSC Exam 2021: महाराष्ट्र में भी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी रद्द, जल्द होगी औपचारिक घोषणा

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget