एक्सप्लोरर

WB Board Exam 2021: माध्यमिक और HS परीक्षा पर फैसले के लिए Expert पैनल गठित, 72 घंटे में रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

WB Board Exam 2021: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले घोषणा की थी कि इस साल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षाएं आयोजित होंगी, लेकिन राज्य सरकार ने बुधवार को यह तय करने के लिए एक 6 सदस्यीय एक्सपर्ट पैनल का गठन किया कि क्या इस महामारी की स्थिति में बोर्ड परीक्षा संभव है.ये पैनल 72 घंटे के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगा.

CBSE और सीआईएससीई द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. वहीं सीबीएसई के इस फैसले के बाद कई राज्यों ने भी अपनी बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की घोषणा की है. वहीं पश्चिम बंगाल बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है.

इन सबके बीच पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (WBBSE) और वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को निर्धारित ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी रद्द कर दिया था जिसमें उन्हें माध्यमिक (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) की इस साल की परीक्षा के शेड्यूलिंग पर अपने फैसले की घोषणा करनी थी.

6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का किया गया है गठन

हालांकि, परीक्षाओं के बाद की तारीख में निर्धारित होने की उम्मीद रखते हुए, राज्य सरकार ने बुधवार को कोविड -19 स्थिति के दौरान परीक्षा आयोजित करने और प्रश्नपत्रों के मूल्यांकन के तरीके सुझाने के लिए 6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है. पैनल को 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपने के लिए कहा गया है.

कमेटी कई चीजों पर देगी अपनी राय

बोर्ड के सूत्रों ने कहा कि गठित की गई कमेटी कई चीजों पर अपनी राय देगी, कि क्या परीक्षाएं आयोजित करना संभव हैं और यदि यह संभव है तो छात्रों को संक्रमण के संपर्क में आए बिना उन्हें आयोजित करने का तंत्र क्या होगा. समिति परीक्षा न होने की स्थिति में छात्रों के मूल्यांकन के पहलुओं पर भी गौर करेगी.

एक्सपर्ट कमेटी 72 घंटे में सौंपेगी अपनी रिपोर्ट

एक्सपर्ट कमेटी को 72 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है. राज्य सरकार विशेषज्ञ समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट का मूल्यांकन करेगी और फिर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. हालांकि, इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा क्योंकि बोर्ड छात्रों के तनाव को कम करना चाहता है." बोर्ड के अधिकारियों की राय है कि सीबीएसई और आईएससी की बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द होने के बाद, एक विशेषज्ञ समिति का गठन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि बोर्ड के साथ-साथ राज्य सरकार के लिए भी छात्रों का स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है.

इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि राज्य सरकार ने क्रमशः अगस्त के दूसरे सप्ताह और जुलाई के अंतिम सप्ताह में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है और केवल अनिवार्य विषयों की परीक्षा ली जाएगी,.  स्कूलों को अंक अतिरिक्त विषयो के लिए आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर मार्क्स देने के लिए कहा गया था.

ये भी पढ़ें

Explained: जानिए अब तक किन-किन राज्यों ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द कीं हैं, कई राज्य जल्द लेंगे फैसला

क्लास 12वीं के मूल्यांकन के लिए क्राइटेरिया तय कर रही है CBSE, जानें बोर्ड ने क्या कहा?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
134% बढ़ा यूपी पुलिस का भत्ता, अब कितनी आएगी सैलरी?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget