एक्सप्लोरर

Maharashtra HSC Exam 2021: महाराष्ट्र में भी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं होंगी रद्द, जल्द होगी औपचारिक घोषणा

Maharashtra HSC Exam 2021:सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद से अब तक कई राज्य अपनी बोर्ड परीक्षाएं कैंसल कर चुके हैं. वहीं महाराष्ट्र सरकार भी 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने पर सहमत हो गई है. इसे लेकर अगले दो दिन में औपचारिक घोषणा की जा सकती है.

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के घातक परिणाम को देखते हुए केंद्र सरकार ने मंगलवार को बारहवीं कक्षा की सीबीएसई परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी. इस ऐलान के एक दिन बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी बुधवार को राज्य बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं को रद्द करने का संकेत दे दिया.

परीक्षा रद्द करने को लेकर अगले दो दिनों में की जाएगी औपचारिक घोषणा

स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी. उन्होंने कहा कि 12वीं की परीक्षा रद्द किए जान के निर्णय को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) को भेजा जाएगा और इस संबंध में औपचारिक घोषणा अगले दो दिनों में की जाएगी.

केंद्र के साथ हुई बैठक में भी परीक्षा रद्द करने पर दिया था जोर

गायकवाड़ ने कहा कि केंद्र द्वारा सभी राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के साथ हुई बैठक में राज्य ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा रद्द करने की पैरवी की थी. उन्होंने कहा कि, “उस बैठक में, हमने बच्चों के वैक्सीनेशन, हेल्थ और सुरक्षा और उनके मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव का मुद्दा उठाया था. उस मीटिंग में सीएम ने यह भी कहा था कि बारहवीं कक्षा की परीक्षा पर एक समान नीति होनी चाहिए.” हमने बुधवार को कैबिनेट को केंद्र और अन्य राज्यों के परीक्षा रद्द करने के फैसले के बारे में जानकारी दी. अब स्कूल शिक्षा विभाग SDMA को एक प्रस्ताव भेजेगा, जिसकी एक या दो दिन में बैठक होगी और अंतिम फैसला लिया जाएगा.

गायकवाड़ ने आगे कहा कि मौजूदा कोविड -19 स्थिति में, सभी निर्णय SDMA द्वारा लिए जा रहे हैं. “हमने विशेषज्ञों के साथ बैठक की है. एसडीएमए (परीक्षा रद्द करने पर) से मंजूरी मिलने के बाद हम इस पर काम करना शुरू कर देंगे.  उन्होंने कहा कि, “हमारे लिए, बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा महत्वपूर्ण है."

10वीं की परीक्षा पहले ही की जा चुकी हैं कैंसल

बता दें कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने 10वीं की परीक्षा को पहले ही रद्द कर दी थी. स्कूल शिक्षा मंत्री ने ये भी कहा था कि कक्षा 10 के स्टूडेंट्स का रिजल्ट इंटरनल असेसमेंट के आधार पर तैयार किया जाएगा.

ये भी पढ़ें

Explained: जानिए अब तक किन-किन राज्यों ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द कीं हैं, कई राज्य जल्द लेंगे फैसला

Goa 12th Board Exam 2021Cancelled: गोवा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा रद्द, "ऑब्जेक्टिव क्राइटेरिया" के आधार पर तैयार होगा रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
रिसर्च में महिलाओं की हिस्सेदारी 29% बढ़ी, लेकिन प्राइवेट सेक्टर में अब भी है सबसे पीछे
UPSC Mains Admit Card 2026: UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
UPSC मेन्स 2026 एडमिट कार्ड जल्द, ऐसे करें डाउनलोड
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
ICSE-ISC 2028 बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिए आवेदन की आखिरी तारीख
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget