एक्सप्लोरर

UPSC NDA II: यूपीएससी एनडीए-2 का नोटिफिकेशन हुआ जारी, इंडियन आर्मी, नेवी और वायु सेना में 413 भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एनडीए एनए परीक्षा –II, 2020 का नोटिफिकेशान जारी कर दिया है. यह नोटिफिकेशन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है.

UPSC NDA II Notification Recruitment 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर एनडीए एनए परीक्षा II 2020 का नोटिफिकेशन (National Defence Academy and Naval Academy Examination II 2020) जारी कर दिया है. जो अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए अप्लाई करना चाहते हैं वे इस नोटिफिकेशन को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. अभ्यर्थी ऑनलाइन अप्लाई करने के पहले इस नोटिफिकेशन को भलीभांति पढ़ लें.

इस बार एनडीए-एनए परीक्षा II 2020 के माध्यम से थल सेना, नेवी और एयर फ़ोर्स में कुल 413 अधिकारीयों की भर्ती की जानी है. इसमें कुल 370 (आर्मी में 208, नेवी में 42 और एयर फोर्स में 120) वैकेंसी एनडीए के लिए और 43 वैकेंसी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) नेवल एकेडमी के लिए हैं.

इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई की प्रक्रिया 16 जून से शुरू हो गई है. इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई है और NDA NA I & II की भर्ती परीक्षा का आयोजन 6 सितंबर 2020 को की जाएगी.

एनडीए-एनए परीक्षा II 2020 के आवेदन की वापसी उम्मीदवार 13 जुलाई से 19 जुलाई के बीच ले सकेंगें. आपको बतादें कि कुछ दिन पहले यूपीएससी ने यह घोषणा की थी कि एनडीए एनए परीक्षा -I ( N.D.A. & N.A. Examination I 2020 ) और एनडीए एनए परीक्षा -II (N.D.A. & N.A. Examination II 2020) दोनों परीक्षाएं एक साथ एक ही दिन 6 सितंबर 2020 को आयोजित की जाएंगी

पात्रता मानदंड

आयु सीमा: केवल अविवाहित पुरुष जिनका जन्म 2 जनवरी 2002 से पहले और 1 जनवरी 2005 के बाद न हुआ हो अप्लाई कर सकते हैं.

थल सेना के लिए योग्यताएं: उम्मीदवार को आविवाहित होना चाहिए और मान्यता प्राप्त स्कूल/शिक्षा बोर्ड से बारहवीं कक्षा पास होना चाहिए.

नौसेना व वायु सेना के लिए: नौसेना और वायु सेना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को फिजिक्स और मैथमेटिक्स विषय से बाहरवीं कक्षा की परीक्षा पास या समकक्ष योग्यता होना चाहिए.

नोट: ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं जो इंटरमीडिएट (कक्षा 12 वीं) में अध्यनरत हैं. बशर्ते उन्हें एसएसबी इंटरव्यू के समय 12 वीं कक्षा पास होने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा.

आवेदन शुल्क: सभी अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क केवल 100 रूपये निर्धारित है. जो कि एसबीआई की किसी शाखा में नगद या नेट बैंकिंग/ डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है. एससी/ एसटी आवेदकों के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं होगा.

चयन प्रक्रिया: इन पदों के लिए चयन संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के बाद एसएसबी द्वारा लिया जाने वाला फिजिकल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर किया जायेगा.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन का लिंक

ऑनलाइन आवेदन का लिंक

ऑफिशियल वेबसाइट का लिंक  

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
12वीं पास के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, TES-57 पदों पर भर्ती
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
NICL में निकली 321 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर तक करें आवेदन
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में निकली भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget