एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri: मालामाल कर देगी UPSC की ये नौकरी, इस खास विषय से की है पढ़ाई तो करें अप्लाई

UPSC Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की इन वैकेंसी के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सेलेक्शन होने पर महीने की सैलरी बढ़िया है.

UPSC Archaeologist Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने आर्कियोलॉजिस्ट के पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं, इसलिए वे कैंडिडेट्स जो इन पदों पर आवेदन करने की जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए उन्हें यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – upsconline.nic.in.

ये वेबसाइट भी है काम की

यूपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं जबकि इन पदों का डिटेल जानने के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in विजिट कर सकते हैं. इन दोनों ही वेबसाइट्स को नोट कर लें, इन वैकेंसी का फॉर्म भरते समय आपको दोनों की मदद लेनी पड़ेगी.

कौन कर सकता है अप्लाई

ये पद डिप्टी सुपररिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट के हैं. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 67 पद भरे जाएंगे. जहां तक शैक्षिक योग्यता की बात है तो इन भर्तियों के लिए आर्कियोलॉजी या एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर डिग्री लिए कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही जिनके पास इस विषय में एडवांस डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा है, वे भी आवेदन के पात्र हैं.

इसके साथ ही कैंडिडेट को इस फील्ड में कम से कम 3 साल काम करने का अनुभव होना चाहिए. एज लिमिट कि बात करें तो ये 35 से 45 साल के बीच होनी चाहिए.

शुल्क कितना देना होगा, सैलरी कितनी मिलेगी

यूपीएससी के इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 25 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं सेलेक्शन होने पर महीने के 56,000 रुपये से लेकर 1 लाख 77 हजार रुपये तक सैलरी हर महीने मिलेगी. इस बारे में कोई भी अपडेट या आगे की जानकारी पाने के लिए समय-समय पर वेबसाइट विजिट करते रहें.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पदों पर सेलेक्शन कई लेवल की परीक्षा पास करने के बाद होगा. इसमें सबसे पहले है लिखित परीक्षा. इसे पास करने वाले ही आगे के चरण के एग्जाम देंगे. इसकी तारीख अभी नहीं आयी है. बेहतर होगा अपडेट जानने के लिए वेबसाइट देखते रहें.

ऐसे करें अप्लाई

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर आपको ऑनलाइन भर्ती के लिए आवेदन लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • ऐसा करने पर फिर एक नया पेज खुलेगा. इस पेज पर आपको डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिस्ट नाम का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन कराएं, डिटेल ठीक से भरें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

 यह भी पढ़ें: लेटरल एंट्री से आने वाले अफसरों को कितनी मिलती है सैलरी? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती
एमपी हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, 1174 पदों पर होगी सीधी भर्ती

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget