एक्सप्लोरर

जिस सिपाही भर्ती में 50 लाख लोगों ने दी है परीक्षा, उसमें पास हुए तो मिलेगी इतनी सैलरी और कई भत्ते

UP Police Constable: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए लाखों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी. इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के साथ कई भत्ते दिए जाते हैं.

पिछले कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक होने को लेकर चर्चा में है. प्रदेश के करीब 50 लाख युवाओं ने सिपाही बनने का सपना संजोए इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है. हर किसी की चाहत सिपाही बनने की है. आखिर ऐसी क्या खास बात है सिपाही की इस नौकरी में जो इतनी बड़ी तादाद में युवाओं को अपनी ओर खींच रही है? आइए आपको बताते हैं...

सातवें वेतनमान के बाद बेहतर सैलरी

ट्रेनिंग खत्म होने के बाद सिपाही को सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन मिलने लगता है. रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तर प्रदेश पुलिस में पुरुषों व महिलाओं के लिए आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर पे बैंड 5200-20200 ग्रेड पे-2000 नए वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स 21700 रुपये मिलता है. इसके अलावा कई तरह के भत्ते व अन्य सुविधाएं अलग से दी जाती हैं. नौकरी के दौरान सिपाहियों को महंगाई भत्ता, ट्रैवल भत्ता, मकान किराया भत्ता, मेडिकल भत्ता आदि के अलावा भी कई अन्य भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं.

पदोन्नति के ढेरों अवसर

एक सिपाही के बाद अपना भविष्य संवारने के एक नहीं बल्कि ढेरों अवसर होते हैं. नौकरी के साथ समय निकालकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहने वाले सिपाही किसी विशिष्ट पद पर चयनित हो सकते हैं. ऐसे कई उदाहरण देखने को मिले हैं, जिनमें सिपाही के पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं तक पास की हैं. इसके अलावा सिपाहियों को तय सेवा अवधि पर प्रमोशन दिया जाता है. 8 वर्ष की सेवा अवधि के बाद हेड कांस्टेबल, 15 साल की सेवा अवधि पर सब इंस्पेक्टर और 25 साल की सेवा पूरी करने पर सिपाही का प्रमोशन इंस्पेक्टर के पद पर किया जाता है. चूंकि सिपाही पद पर नौकरी के लिए उम्र अन्य नौकरियों की तुलना में कम होती है इसलिए युवाओं को करीब 35 साल की सेवा अवधि मिलती है. बेहतर कार्य और निष्ठा के बूते एक सिपाही अपनी नौकरी के आखिरी सालों में डीएसपी के पद तक पदोन्नत हो सकता है.

इतना आसान नहीं सिपाही बनना

अगर आप यह सोच रहे हैं कि सिपाही की नौकरी पाना आसान है तो आप गलत हैं. एक पद के सापेक्ष आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या कई गुना होती है. इसमें ऐसे युवा भी शामिल होते हैं और बीते कई साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे होते हैं. लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक मापदंड परीक्षण और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जैसे कई चरणों पर खरा उतरना होता है.

यह भी पढ़ें: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली भर्तियां, सेलेक्ट हुए तो 2 लाख तक मिलेगी महीने की सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
ISRO में साइंटिस्ट इंजीनियर के 93 पदों पर भर्ती, GATE स्कोर से होगा चयन
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई
बैंक ऑफ बड़ौदा में नई भर्ती शुरू, फटाफट करें अप्लाई

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget