एक्सप्लोरर

SBI Recruitment: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 2056 पदों पर निकाली भर्तियां, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

SBI PO Recruitment 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 2056 खाली पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं.

SBI PO Recruitment 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 2056 खाली पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है. कैंडिडेट्स एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर लेटेस्ट नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. बता दें कि ऑनलाइन प्रीलिमनरी परीक्षा नवंबर/दिसंबर के महीने में आयोजित की जाएगी.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन में लिखा गया है, “योग्य उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है जो तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा- फेज- I, फेज- II और फेज- III. फेज- I के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को फेज-II के लिए उपस्थित होना होगा. फेज-II के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को बाद में फेज-III के लिए बुलाया जाएगा.”

वैकेंसी डिटेल्स- यह भर्ती अभियान 2056 वैकेंसी को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 2000 वैकेंसी रेगुलर रिक्तियां हैं और 56 वैकेंसी बैकलॉग रिक्तियां हैं.

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन- आवेदक के पास ग्रेजुएशन लेवल की डिग्री होनी चाहिए. जो लोग अपने स्नातक के फाइनल ईयर या सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त के तहत प्रोविजनल रूप से आवेदन कर सकते हैं कि अगर उन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाता है तो उन्हें 31 दिसंबर 2021 को या उससे पहले ग्रेजुएशन एग्जामिनेशन क्वालीफाई करने का प्रूफ देना होगा.

SBI PO भर्ती आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

SBI PO भर्ती आवेदन शुल्क: सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.

SBI PO भर्ती 2021के लिए आवेदन कैसे करें:
सबसे पहले उम्मीदवारों को बैंक की 'करियर' वेबसाइट bank.sbi/careers या www.sbi.co.in/careers पर जाना होगा. अब खुद को ऑनलाइन रजिस्टर करें. रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवारों को डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन मोड के माध्यम से अपेक्षित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

SBI पीओ भर्ती 2021 वेतन:
चयनित उम्मीदवारों को चार एडवांस इंक्रीमेंट के साथ 27620 रुपये के बेसिक वेतन पर काम पर रखा जाएगा. वेतन 23,700 रुपये से 42,020 रुपये के ब्रैकेट में होगा. उम्मीदवार डीए, एचआरडी, सीसीए और अन्य भत्तों के लिए एलिजिबल होंगे. इसके साथ ही चयनित उम्मीदवारों को ज्वॉइनिंग के समय 2 लाख रुपये के बांड पर हस्ताक्षर करने होंगे. बांड के अनुसार उम्मीदवारों को कम से कम तीन साल की अवधि के लिए बैंक की सर्विस करनी होगी.

यह भी पढ़ेंः CBSE Date Sheet 2022: इस दिन से शुरू होंगे सीबीएसई की 10वीं और 12वीं के पहले टर्म के एग्जाम, पढ़ें डिटेल्स

India Post Recruitment: दिल्ली डाक विभाग में बंपर भर्तियां, 11 नवंबर तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget