एक्सप्लोरर

SIDBI में निकली ग्रेड-ए और ग्रेड-बी ऑफिसर के पदों पर वैकेंसी, इस डेट तक कर सकते हैं अप्लाई

भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने ऑफिसर ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के 76 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 तक sidbi.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अगर आप बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका है. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने ऑफिसर ग्रेड-ए और ग्रेड-बी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार SIDBI की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 76 पदों को भरा जाएगा, जिनमें ग्रेड-ए (जनरल और स्पेशलिस्ट स्ट्रीम) और ग्रेड-बी अधिकारी शामिल हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रेड-ए के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए. वहीं, ग्रेड-बी के लिए न्यूनतम आयु 25 साल और अधिकतम 33 साल तय की गई है. सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी – SC/ST वर्ग को 5 साल और OBC वर्ग को 3 साल की छूट मिलेगी.

शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

ग्रेड-ए पद के लिए उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कॉमर्स, इकनॉमिक्स, मैथ्स, एडमिनिस्ट्रेशन या इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री ली होनी चाहिए. कंपनी सेक्रेटरी या चार्टर्ड अकाउंटेंट होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. वहीं ग्रेड-बी पदों पर आवेदन के लिए किसी भी विषय में स्नातक या पोस्टग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है.

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा. पहले चरण (फेज-1) की परीक्षा में अंग्रेजी, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, कंप्यूटर ज्ञान और सामान्य जागरूकता जैसे विषयों से 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. परीक्षा की समयसीमा 120 मिनट होगी. पहले चरण में सफल उम्मीदवारों को फेज-2 परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद इंटरव्यू के जरिए अंतिम चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कब जारी होगी CSAS की पहली अलॉटमेंट लिस्ट? रैंकिंग से लेकर ट्रायल्स तक जानें हर बात

आवेदन कैसे करें?

  1. उम्मीदवार सबसे पहले SIDBI की आधिकारिक वेबसाइट sidbi.in पर जाएं
  2. इसके बाद "Careers" सेक्शन में जाकर "Apply Online" पर क्लिक करें
  3. फिर कैंडिडेट्स खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें
  4. अब दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  5. इसके बाद फॉर्म सबमिट करें
  6. अंत में आगे के लिए उसका प्रिंटआउट रख लें

ये भी पढ़ें: Du Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आए रिकॉर्ड आवेदन, टूटा 2023 का रिकॉर्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
बिना मौका गंवाए करें आवेदन, 148 पदों पर निकली भर्ती; जानें फीस और सिलेक्शन प्रोसेस
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
IIT इंदौर में फैकल्टी भर्ती का मौका, 1.01 लाख रुपये तक होगी शुरुआती सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम
चतुर्थ श्रेणी में हो गया है सेलेक्शन! जानिए किस पद पर मिलेगी नियुक्ति और क्या होगा आपका काम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget