एक्सप्लोरर

RRB Recruitment: भारतीय रेलवे में निकली 32,438 पदों पर भर्ती, इस दिन शुरू होगी आवेदन प्रोसेस

RRB Recruitment: रेलवे में बेहद जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे.

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एक बार फिर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है. रेलवे ने ग्रुप-डी भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है, जिसमें कुल 32,438 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के लिए विस्तृत सूचना जल्द ही बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी.

पदों की संख्या और विभाग

इस भर्ती में विभिन्न विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं, जिनमें ट्रैफिक, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, एस एंड टी, और इलेक्ट्रिकल विभागों में पदों की घोषणा की गई है. इनमें से ट्रैफिक विभाग में पॉइंट्समैन-B के 5058 पद हैं, जबकि इंजीनियरिंग विभाग में ट्रैक मशीन असिस्टेंट के 799 पद और ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV के 13,187 पद रिक्त हैं. इसके अलावा, असिस्टेंट ब्रिज के 301 पद, मैकेनिकल विभाग में असिस्टेंट (C&W) के 2587 पद, असिस्टेंट लोको शेड (डीजल) के 420 पद और असिस्टेंट (वर्कशॉप) के 3077 पद भी भरे जाएंगे.

इलेक्ट्रिकल विभाग में असिस्टेंट टीआरडी के 1381 पद, असिस्टेंट लोको शेड (इलेक्ट्रिकल) के 950 पद और अन्य विभिन्न पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी. कुल मिलाकर इस भर्ती में 32,438 पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

पात्रता

ग्रुप-डी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं पास होना चाहिए या उन्हें राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाणपत्र (NAC) प्राप्त होना चाहिए, जो एनसीवीटी से हो. आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 1 जुलाई 2025 तक 18 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस आयु सीमा में आरआरबी के नियमों के तहत विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होने पर 400 रुपये वापस किए जाएंगे. वहीं, एससी, एसटी, ईबीसी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को केवल 250 रुपये का शुल्क देना होगा, जो पूरी तरह से वापस कर दिया जाएगा यदि वे परीक्षा में शामिल होते हैं.

परीक्षा पैटर्न

RRB Group-D भर्ती की प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT-1), शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं. CBT में चार प्रमुख सेक्शन होंगे.

  • सामान्य विज्ञान: 25 प्रश्न
  • गणित: 25 प्रश्न
  • सामान्य बुद्धि और तर्क: 30 प्रश्न
  • सामान्य जागरूकता: 20 प्रश्न
  • प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी, जबकि सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा.

ये हैं जरूरी डेट्स

  • अधिसूचना जारी होने की डेट: 28 दिसंबर 2024
  • आवेदन शुरू होने की डेट: 23 जनवरी 2025
  • आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम डेट: 22 फरवरी 2025

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, यूपी में निजी विश्वविद्यालय और विदेशी परिसर स्थापित किए जाएंगे

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकारी नौकरी का बंपर मौका, UPPSC ने निकालीं कई वैकेंसी
सरकारी नौकरी का बंपर मौका, UPPSC ने निकालीं कई वैकेंसी
भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल
भारत में कब और कहां देखें WWE लाइव स्ट्रीमिंग, जानें पूरा शेड्यूल
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी
IBPS क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 11403 पदों पर निकली वैकेंसी

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget