एक्सप्लोरर

AIIMS जोधपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; जानें पूरी डिटेल्स

AIIMS जोधपुर ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए उम्मीदवार 24 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के आधार पर चयनित किया जाएगा.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), जोधपुर ने युवाओं के लिए एक शानदार मौका निकाला है. संस्थान ने असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रुप A) के कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को देश के प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का अवसर मिलेगा. अगर आप मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हैं और अध्यापन या शोध में रुचि रखते हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है. उम्मीदवार 24 सितंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस या एमडी की डिग्री होनी चाहिए. मेडिकल फील्ड में डिग्री रखने वाले युवाओं को इस भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी.

आयु सीमा 

  • सामान्य उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष तय की गई है.
  • एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 साल की छूट मिलेगी.

ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 साल की छूट का लाभ मिलेगा.

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. यानी लिखित परीक्षा की कोई आवश्यकता नहीं होगी. योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और उनके प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन होगा.

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार प्रतिमाह 1,01,500 रुपये से 1,23,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसके अलावा अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी.

आवेदन शुल्क 
सामान्य (General), ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 3000 रुपये जमा करने होंगे. एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को केवल 200 रुपये का शुल्क देना होगा.

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Recruitment/Apply Online सेक्शन पर क्लिक करें.
  • आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा.
  • इसमें सभी जरूरी डिटेल्स भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट्स, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  • श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें.
  • फॉर्म भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें.
  • आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें.

    आखिरी तारीख 

    इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2025 तय की गई है. इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर लें.

    यह भी पढ़ें :  इस तारीख से शुरू होगी नीट यूजी रांउड-2 काउंसलिंग, जानिए कब होगा सीट आवंटन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget