एक्सप्लोरर

RBI में हो रही हैं 900 से अधिक पदों पर भर्तियां, 36,000 रुपये महीने तक कमाने का मौका

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट के 926 पदों के लिये आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द आवेदन कर दें

नई दिल्लीः सरकारी नौकरियों की जब बात होती है तो बैंक की नौकरियों को एक खास स्थान दिया जाता है. इनमें भी बात अगर आरबीआई यानी रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया की हो तो कहना ही क्या. तो अगर आपके मन में भी सरकारी नौकरी करने की इच्छा हो और थोड़ा बहुत कंप्यूटर का भी ज्ञान हो तो आरबीआई में सर्विस का यह मौका हाथ से जाने न दें. आवेदन की अंतिम तिथि में भी अभी समय है लेकिन अंत तक बैठे न रहें और पहले ही आवेदन कर दें. वरना वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ जाता है और वेबसाइट ठीक से काम नहीं करती. आवेदन करने की अंतिम तिथि है 16 जनवरी 2020. 926 वैकेंसीज के लिये होने वाले इस आवेदन में अगर आपका चयन होता है तो प्रतिमाह 36, 091 रुपये सैलरी के रूप में आपको मिलेंगे.

शैक्षणिक योग्यता 

इन पदों के लिये आवेदन करने के लिये आवश्यक है कि उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हो. इसके साथ ही उसे कंप्यूटर की सामान्य जानकारी तो होनी ही चाहिए साथ ही आवश्कयक है कि उम्मीदवार को कंप्यूटर पर वर्ड प्रॉसेसिंग पर काम करना आता हो.

आयु सीमा एवं आवेदन शुल्क 

इन पदों के लिये आवेदन करने के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष हो. जहां तक आवेदन शुल्क की बात है तो जनरल श्रेणी, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों को 450 रुपये आवेदन करने के लिए देने हैं. एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और एक्स सर्विसमैन उम्मीदवारों के लिये 50 रुपये शुल्क देय होगा. ये भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड अथवा नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है.

महत्वपूर्ण तिथियां 

आवेदन 23 दिसंबर 2019 से शुरू हो चुके हैं. आवेदन करने और आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि है 16 जनवरी 2020. प्रारंभिक परीक्षा की सांकेतिक तारीख 14 और 15 फरवरी 2020 बतायी जा रही है. वहीं मुख्य परीक्षा मार्च 2020 में हो सकती है. याद रखें कि दोनों ही परीक्षा की तारीखें टेंटेटिव हैं. इनमें फेरबदल संभव है. अंतिम जानकारी के लिये संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. जिसका पता है https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=3806

चयन प्रक्रिया

चयन के लिए उम्मीदवारों को कुल तीन चरणों से गुजरना होगा. पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा होगी, इसके बाद मुख्य परीक्षा और अंत में भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) देनी होगी. चयन के लिये आवश्यक है कि परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा
रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, आज से आवेदन करें 12वीं पास युवा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget