एक्सप्लोरर

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, राजस्थान हाई कोर्ट में निकली 5000 से ज्यादा पदों पर भर्ती

राजस्थान हाई कोर्ट ने कई पदों पर वैकेंसी निकाली है. जिनके लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए 5670 पद भरे जाएंगे.

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. राजस्थान हाई कोर्ट की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के तहत योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार hcraj.nic.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.

जो उम्मीदवार लंबे समय से सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, उनके लिए यह एक शानदार अवसर है. खास बात यह है कि इस भर्ती में भाग लेने के लिए बहुत ज्यादा योग्यता की जरूरत नहीं है. अगर आपने 10वीं पास कर ली है और भारत के मूल निवासी हैं, तो आप इस भर्ती के लिए योग्य हैं. साथ ही राजस्थानी भाषा और संस्कृति का सामान्य ज्ञान भी आवश्यक है.

आयु सीमा क्या है?

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 साल से कम और 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए. हालांकि, एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी. उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी.

जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?

  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और अन्य राज्य के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये है. वहीं, पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग (NCL) और EWS के लिए शुल्क 550 रुपये रखा गया है. जबकि SC, ST और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 450 रुपये है. आवेदन करने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया कैसे पूरी करें?

  1. सबसे पहले राजस्थान हाई कोर्ट की वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं.
  2. भर्ती सेक्शन में जाकर चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  3. सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करें और उसके बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें.
  4. सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद दस्तावेज अपलोड करें.
  5. कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें.

यह भी पढ़ें- NEET UG Result 2025: इस दिन आ सकता है NEET UG एग्जाम का रिजल्ट, जानें कैसे कर पाएंगे चेक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
क्या खत्म हो जाएंगी नौकरियां? जानिए कैसे AI बदल रहा है व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती
दिल्ली में 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, सफाई कर्मचारी और सरकारी पदों पर भर्ती

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget