एक्सप्लोरर

Railways Recruitment 2023: रेलवे में काम करने का शानदार मौका, ये कर सकते हैं अप्लाई

BLW Railways Recruitment 2023: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स की ओर से कई पद पर भर्ती निकाली गई है. जिसके लिए उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

BLW Railways Vacancy 2023: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके अनुसार रेलवे में अप्रेंटिस के आधार पर 300 से ज्यादा पद भरे जाएंगे. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट apprenticeblw.in पर जाना होगा. भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 25 नवंबर 2023 तय की गई है.

इस भर्ती अभियान के जरिए आईटीआई व नॉन आईटीआई के 374 रिक्त पद पर भर्ती की जाएगी. इस भर्ती अभियान के तहत नॉन आईटीआई पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मैट्रिकुलेशन व 10+2 प्रणाली में हाईस्कूल व समकक्ष परीक्षा पास की हो. आईटीआई पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिकुलेशन अथवा 10+2 प्रणाली में हाईस्कूल के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास होना चाहिए. अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि वह केवल एक ही पोस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं.

आयु सीमा

अधिसूचना के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष तय की गई है. जबकि अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.  वहीं, आईटीआई पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 24 वर्ष (वेल्डर एवं कारपेंटर ट्रेड को छोड़कर) से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. बता दें कि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट नियमानुसार प्रदान की जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा. उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं.

कैसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक साइट पर जाएं.
  2. इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर सम्बंधित लिंक पर क्लिक करें.
  3. फिर उम्मीदवार आईटीआई या नॉन आईटीआई के लिए पत्र भरें.
  4. अब उम्मीदवार जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
  5. इसके बाद अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  6. अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें.
  7. अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें.

यह भी पढ़ें- दिवाली से पहले इन सरकारी नौकरियों के लिए कर दें अप्लाई... ग्रेजुएट को भी मिलेगा मौका

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, जानें कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई?
IUAC Recruitment 2026: केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी
केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'गैर यादव पिछड़ों की अनदेखी...'
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget