एक्सप्लोरर

Railway Recruitment 2021: आईटीआई पास युवाओं के लिए नॉर्थ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस का सुनहरा मौका, ऐसे करें अप्लाई

North Central Railway Recruitment 2021: योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 1 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा.

NCR RRC Recruitment 2021: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे (North Central Railway) में आईटीआई पास युवाओं के लिए अप्रेंटिस करने का सुनहरा मौका है. रेलवे ने अप्रेंटिस के 1664 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. योग्य उम्मीदवार आरआरसी नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों का सिलेक्शन मेरिट के आधार पर होगा. चयनित उम्मीदवारों को 1 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी और इस दौरान उन्हें हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा.

भर्ती की जरूरी तारीखें 
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख- 2 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तारीख- 1 दिसंबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 1 दिसंबर 2021
परीक्षा/मेरिट लिस्ट जारी होने की तारीख- फिलहाल तय नहीं

जरूरी योग्यता और उम्र सीमा 
इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स 50% नंबरों के साथ 10वीं पास होने चाहिए. उम्मीदवारों के पास सम्बंधित ट्रेड में आईटीआई (ITI) का सर्टिफिकेट होना चाहिए. उम्र सीमा की बात करें तो आवेदकों की न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी.

आवेदन शुल्क
जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है. इसके अलावा एससी-एसटी, दिव्यांग और सभी कैटेगरी की महिलाओं के लिए आवेदन निशुल्क है. आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकता है.

जान लें आवेदन का तरीका
अप्रेंटिस के इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे की वेबसाइट https://ncr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा. यहां आपको आवेदन का लिंक और भर्ती का नोटिफिकेशन मिल जाएगा. सभी उम्मीदवार आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को पढ़ लें. आवेदन फॉर्म में गलती होने पर यह निरस्त किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ेंः Haryana FCI Recruitment 2021: फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 380 पदों पर निकली भर्तियांं, जल्द करें आवेदन

RIICO Recruitment 2021: राजस्थान में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर समेत कई पदों पर निकली भर्तियां, जल्द करें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget