एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri: 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक के लिए गवर्नमेंट जॉब पाने का बढ़िया मौका, शुरू हुए आवेदन

Government Job: नेशनल वॉटर डेवलेपमेंट एजेंसी ने स्टेनोग्राफर, लोअर डिवीजन क्लर्क समेत कई पद पर वैकेंसी निकाली हैं. आवेदन शुरू हो गए हैं, इस तारीख के पहले फॉर्म भर दें.

NWDA Recruitment 2023: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी में रोजगार पाने का बढ़िया मौका है. यहां कई पद पर भर्ती निकली है, जिनके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. वे कैंडिडेट्स जो नेशनल वॉटर डेवलेपमेंट एजेंसी के इन पद के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एनडब्ल्यूडीए की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – nwda.gov.in. आवेदन शुरू हो गए हैं इसलिए योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन होंगे, किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा.

यहां देखें जरूरी तारीखें

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से अलग-अलग 40 पद पर भर्ती होगी. इनके लिए आवेदन कल यानी 18 मार्च से शुरू हुए हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 17 अप्रैल 2023 है. अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

वैकेंसी डिटेल

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 40 पद पर भर्ती होगी, जिनका डिटेल इस प्रकार है.

जूनियर इंजीनियर (सिविल) – 13 पद

जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर (जेएओ) 1 पद

ड्राफ्टसमैन ग्रेड III – 6 पद

अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी) – 7 पद

स्टेनोग्राफर ग्रेड – II – 9 पद

लोअर डिवीजन क्लर्क – 4 पद

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक अलग है. जैसे जूनियर इंजीनियर पद के लिए सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा वाले अप्लाई कर सकते हैं. स्टेनोग्राफर और लोअर डिवीजन क्लर्क पद के लिए 12वीं पास आवेदन कर सकते हैं. इस प्रकार हर पद के बारे में डिटेल में और अलग-अलग जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

एज लिमिट क्या है

जूनियर एकाउंट्स ऑफिसर पद के लिए आयु सीमा 21 से 30 साल है. बाकी पद के लिए एज लिमिट 18 से 27 साल तय की गई है. इन पद पर सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा. जैसे लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन.

देना होगा इतना शुल्क और मिलेगी इतनी सैलरी

इन पद पर अप्लाई करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 890 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए शुल्क 500 रुपये है. सेलेक्ट होने पर सैलरी पद के मुताबिक है. कुछ पद के लिए महीने के एक लाख से अधिक सैलरी पायी जा सकती है तो कुछ के लिए 80 हजार रुपये तक. डिटेल देखने के लिए इस नोटिस के लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: REET Mains परीक्षा की आंसर-की जारी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Himachal Police Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
12वीं पास युवाओं के लिए 734 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10 अगस्त तक करें आवेदन
HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
हिमाचल में वित्त एवं लेखा सेवा के 26 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारी 5 अगस्त तक करें आवेदन
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget