एक्सप्लोरर

अब यूपीएससी के जरिए इंडियन रेलवे में होंगी सभी भर्तियां, पहले देना होगा प्री एग्जाम

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष वी. के. यादव ने गुरुवार को कहा कि रेलवे में सभी नयी भर्तियां यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के जरिए पांच विशेषज्ञताओं के तहत होंगी.

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा रेलवे के संगठनात्मक पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए मौजूदा आठ ग्रुप ए के सेवाओं को एक केंद्रीय सेवा, इंडियन रेलवे मैनेजमेंट सर्विस (आईआरएमएस) के रूप में मंजूरी देने के दो दिन बाद रेलवे बोर्ड के चेयमैन वी.के.यादव ने गुरुवार को कहा कि रेलवे में सभी नई भर्तियां पांच स्पेशल्टीज के तहत यूपीएससी की सिविल सर्विसेज परीक्षा के जरिए होगी.

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को रेलवे की आठ सेवाओं का विलय कर उन्हें भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (आईआरएमएस) बना दिया है.

पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी

यादव ने कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अन्य अभ्यर्थियों की तरह ही रेलवे में नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले प्रारंभिक परीक्षा देनी होगी. इसके बाद वे पांच विशेषज्ञताओं के तहत आईआरएमएस को चुन सकते हैं. इन पांच विशेषज्ञताओं में से ‘तकनीकी’ के तहत चार इंजीनियरिंग.... सिविल, मकैनिकल, टेलीकॉम और इलेक्ट्रिकल... के और एक गैर-तकनीकी होगा. गैर-तकनीकी में लेखा, कार्मिक और यातायात क्षेत्र की नियुक्तियां होंगी.

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी विस्तृत रुपरेखा तैयार की जाएगी, लेकिन फिलहाल ऐसा है कि.... अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा देंगे और फिर अपनी पसंद चुनेंगे. उन्हें आईआरएमएस परीक्षा में शामिल होने का भी विकल्प दिया जाएगा.’’

यादव ने कहा, ‘‘हम पांच विशेषज्ञताओं के तहत हमारी भर्ती को स्पष्ट करते हुए उसका मांगपत्र भेजने वाले हैं. इनमें चार इंजीनियरिंग के हैं और एक गैर इंजीनियरिंग. गैर इंजीनियरिंग वाले में कला संकाय के लोग नियुक्ति पा सकते हैं. इसमें लेखा, यातायात और कार्मिक सेवाएं शामिल होंगी. सभी को एक ही समय पर पदोन्नति दी जाएगी.’’

पहले बैच की भर्ती 2021 में होगी

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि पहले बैच की भर्ती 2021 में होगी, जबकि विलय किए गए अधिकारियों के साथ पांच सदस्यीय नया बोर्ड अगले साल के मध्य में अस्तित्व में आएगा.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष, जो रेलवे का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) भी होगा, सिर्फ और भारतीय रेलवे सेवा का अधिकारी होगा. वह किसी अन्य सेवा से नहीं आएगा.

यादव ने कहा, ‘‘35 साल का अनुभव रखने वाले भारतीय रेलवे सेवा के अधिकारी ही अध्यक्ष/सीईओ नियुक्त किए जाएंगे.’’ यादव इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि सेवाओं के विलय का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अधिकारी रेलवे को अपनी सेवाओं से पहले रखें. जबकि मौजूदा प्रणाली में अधिकारियों के लिए उनकी सेवाएं रेलवे से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई थीं.

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष यादव ने कहा, ‘‘कैडर के विलय से जुड़ी रुपरेखा तय होने तक सभी अधिकारी अपनी-अपनी विशेषज्ञता सेवा क्षेत्रों में काम करना जारी रखेंगे. हम सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी अधिकारी के करियर की प्रगति में कोई बाधा/रुकावट ना आए.’’

गौरतलब है कि कैडरों के विलय की घोषणा के बाद अधिकारियों के बीच अपनी वरिष्ठता खोने को लेकर उत्पन्न आशंकाओं की पृष्ठभूमि में यादव ने यह घोषणा की है.

यादव ने कहा कि रेलवे अपने करियर में पीछे चल रहे अधिकारियों को ऊपर उठाने का प्रयास करेगा, ना कि जो आगे निकल गए हैं उन्हें नीचे करने की.

सरकारी नौकरी : रेलवे, बैंक, यूनिवर्सिटी, UPPSC और DRDO, दिल्ली पुलिस समेत कई सरकारी विभागों में बंपर भर्ती

सरकारी नौकरी : रेलवे, बैंक, यूनिवर्सिटी, UPPSC और DRDO समेत कई सरकारी विभागों में बंपर बहाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget