एक्सप्लोरर

Sarkari Naukri: इंजीनियरिंग पास उम्मीदवारों के लिए यहां निकली बंपर भर्ती, एक लाख से अधिक होगी सैलरी

Government Job: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन में कई पद पर भर्ती निकली हैं. इच्छुक कैंडिडे्टस अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें.

NHPC Recruitment 2023 Registration Underway: नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन ने कुछ समय पहले कई पद पर भर्ती निकाली थी. इनके लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 जनवरी से चल रही है और कुछ ही दिनों में अप्लाई करने की लास्ट डेट भी आ जाएगी. ऐसे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए अप्लाई करने की इच्छा और योग्यता रखते हों और किसी वजह से अब तक अप्लाई न कर पाए हों, वे जल्द से जल्द फॉर्म भर दें. लास्ट डेट आने में थोड़ा ही समय बाकी है. इन पद के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2023 है. जानते हैं इन वैकेंसी से संबंधित जरूरी जानकारियां.

आवेदन से संबंधित जरूरी जानकारी पढ़ें यहां

  • इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 401 पद भरे जाएंगे.
  • इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ट्रेनी इंजीनियर और ऑफिसर के पद पर भर्ती की जाएगी.
  • इन वैकेंसी के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको एनएचपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – nhpcindia.com और nhpc.nic.in.
  • जहां तक पात्रता की बात है तो आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास बीटेक, बीएससी इंजीनियरिंग, पीजी डिग्री, पीजी डिप्लोमा, डिग्री इन लॉ, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएमए या समकक्ष डिग्री होना जरूरी है.
  • कोर्स किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किया गया हो ये भी जरूरी है.
  • इसके साथ ही इन भर्तियों के लिए गेट 2022, यूजीसी नेट 2021 और जून 2022, क्लैट 2022 जैसी कोई परीक्षा पास करना अनिवार्य है.
  • इन पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल रखी गई है. आरक्षित श्रेणी को एज लिमिट में छूट मिलेगी.
  • इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ट्रेनी इंजीनियर सिविल के 136 पद, ट्रेनी इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 41 पद, ट्रेनी इंजीनियर मैकेनिकल के 108 पद, ट्रेनी ऑफिसर फाइनेंस के 99 पद, ट्रेनी ऑफिसर एचआर के 14 पद, ट्रेनी ऑफिसर लॉ के 03 पद भरे जाएंगे.
  • एनएचपीसी के इन पद पर आवेदन करने के लिए सामान्य कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 295 रुपये शुल्क देना है. जबकि आरक्षित श्रेणी को कोई शुल्क नहीं देना है.
  • सैलरी की बात करें तो चयनित होने पर उम्मीदवार को महीने के 50,000 से लेकर 1,60,000 रुपये तक सैलरी मिल सकती है.
  • सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को हरियाणा में नौकरी मिलेगी.

यह भी पढ़ें: UKPSC ने स्थगित की ये परीक्षाएं 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
CWC में 300 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के 45 पदों पर भर्ती, 19 अक्टूबर तक भरें फॉर्म
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में वॉक इन इंटरव्यू, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget