एक्सप्लोरर

MSRTC Recruitment 2024: यहां अप्रेंटिस के पदों पर चल रही है भर्ती, 12वीं से लेकर ग्रेजुएशन पास तक कर सकते हैं अप्लाई

Recruitment 2024: जरूरी योग्यता रखते हैं तो इस राज्य में निकली इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं और कुछ ही दिनों में अप्लाई करने की लास्ट डेट आ जाएगी. पढ़ें डिटेल.

MSRTC Apprentice Recruitment 2024: महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ने अप्रेंटिस के कई पदों पर भर्ती निकाली है. वे कैंडीडेट्स जो इन वैकेंसी के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों वे बताए गए प्रारूप में अंतिम तारीख के पहले फॉर्म भर सकते हैं. ये भी जान लें कि एमएसआरटीसी के इन अप्रेंटिस पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक 24 मई के दिन खोला गया था. वहीं अप्लाई करने की आखिरी तारीख 6 जून 2024 है. जैसा कि आप देख सकते हैं आवेदन करने की लास्ट डेट आने में बहुत समय नहीं बचा है इसलिए देर ना करें और फटाफट फॉर्म भर दें.

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अप्रेंटिस के कुल 256 पदों को भरा जाएगा. यह पद अलग-अलग ट्रेड के हैं, जैसे मोटर मैकेनिक व्हीकल, डीजल मैकेनिक, मोटर व्हीकल बॉडी फाइटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर आदि.

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता पद के मुताबिक है. मोटी तौर पर किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास से लेकर बीटेक किए कैंडिडेट तक आवेदन कर सकते हैं. दसवीं पास कैंडिडेट के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए. आवेदन करने के लिए एज लिमिट 16 से 33 साल तय की गई है.

कैसे होगा सेलेक्शन

महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के अप्रेंटिस पदों पर चयनित होने के लिए कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा देनी होगी. परीक्षा की तारीख के विषय में अभी नहीं बताया गया है. बेहतर होगा कि इस बारे में और इन वैकेंसी से संबंधित दूसरे डिटेल और अपडेट पाने के लिए समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें.

नोट कर लें काम की वेबसाइट

एमएसआरटीसी के अप्रेंटिस पदों पर केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है - msrtc.maharashtra.gov.in. इस वेबसाइट से आवेदन भी किया जा सकता है और इन वैकेंसी के बारे में सभी डिटेल भी पता किए जा सकते हैं.

कितना लगेगा शुल्क

एमएसआरटीसी के अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए ओपन कैटेगरी के कैंडिडेट्स को ₹500 शुल्क देना होगा. जबकि बाकी कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस ₹250 है. सेलेक्शन के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी और इसे पास करने वाले कैंडिडेट्स को इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा. सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट का चयन ही अंतिम माना जाएगा.

सैलरी नियमों के मुताबिक मिलेगी यह फिक्स होगी और उसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया जा सकता.  अंतिम तारीख खाने में बहुत समय नहीं बचा है इसलिए जल्दी से जल्दी इन पदों के लिए आवेदन कर दें. 

यह भी पढ़ें: IIMC से लेकर SGPGI तक यहां चल रही है बंपर पदों पर भर्ती, फटाफट कर दें अप्लाई

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
UPSSSC VDO में 1468 कैंडिडेट सेलेक्ट, कब शुरू होगी ड्यूटी और कितनी मिलेगी सैलरी?
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Bank Of Baroda Jobs: बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा एलबीओ भर्ती 2026, ऐसे करें आवेदन
Engineering Jobs: कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?
कौन-सी कंपनी बनाती है दिल्ली मेट्रो के कोच, इसमें कैसे मिलेगी नौकरी?

वीडियोज

8 साल बाद साथ आएंगे Salman Khan और Shah Rukh Khan, Asha Bhosle को देंगे खास Tribute
Aamrapali Dubey ने Nirahua संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Akshara Singh को लेकर हुईं Emotional
Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget