एक्सप्लोरर

MP मेट्रो रेल में नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

मध्य प्रदेश मेट्रो में 25 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है. जिसके लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द आवेदन कर लें.

यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और मेट्रो रेल के फील्ड में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी है. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MP Metro Rail) ने सुपरवाइजर और सीनियर सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 26 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 17 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. ये अवसर उन उम्मीदवारों के लिए अच्छा है, जो इंजीनियरिंग, बीएससी (ऑनर्स) या स्नातक डिग्री धारक हैं.

ये है रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के माध्यम से सीनियर सुपरवाइजर/ ऑपरेशन्स के 4 पद, सुपरवाइजर/ ऑपरेशन्स के 16 पद और सीनियर सुपरवाइजर/ सुपरवाइजर (सिक्योरिटी) के 6 पद भरे जाएंगे.

जरूरी शैक्षिक योग्यता

सीनियर सुपरवाइजर/ ऑपरेशन्स पद के लिए अभ्यर्थी के पास योग्यता इंजीनियरिंग डिग्री या बीएससी (फिजिक्स/ केमिस्ट्री/ मैथ्स) में होनी चाहिए. सुपरवाइजर/ ऑपरेशन्स के लिए योग्यता डिप्लोमा या स्नातक तय की गई है. जबकि सीनियर सुपरवाइजर/ सुपरवाइजर (सिक्योरिटी) पदों के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की योग्यता किसी भी स्ट्रीम से स्नातक निर्धारित की गई है.

आयु सीमा

अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 18 वर्ष तय की गई है. जबकि अधिकतम आयु 43 वर्ष है. अप्लाई करने वाले आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को नियमानुसार छूट दी जाएगी.

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क देना होगा. कैंडिडेट्स को 170 रुपये (प्लस 18% GST) शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. कैंडिडेट्स ध्यान रखें कि ये शुल्क नॉन-रिफंडेबल है. उम्मीदवार शुल्क भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद ले सकते हैं.

कैसे करें आवेदन

  • स्टेप 1: सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट mpmetrorail.com पर जाएं.
  • स्टेप 2: फिर उम्मीदवार होमपेज पर "करियर" सेक्शन में भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3: इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • स्टेप 4: अब कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क जमा करें.
  • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें.
  • स्टेप 6: अब उम्मीदवार आवेदन पत्र को डाउनलोड करें.
  • स्टेप 7: अंत में उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास सेव कर लें.

यह भी पढ़ें-

10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए हरियाणा में सरकारी नौकरी का मौका, 42 साल तक उम्र वाले भी कर सकेंगे आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
एम्स पटना में हाई सैलरी वाली नौकरियां, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर समेत इन पदों पर भर्ती
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
इंडियन आर्मी में अफसर बनने का मौका, 18 लाख तक का मिलेगा पैकेज
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका
सरकारी नौकरी चाहिए तो जल्दी करें आवेदन, इन 4 संस्थानों में आज आखिरी मौका

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget