एक्सप्लोरर

Constable Jobs: इस राज्य में निकले कॉन्स्टेबल के 4 हजार पदों के लिए जारी हुआ जरूरी अपडेट, आपने पढ़ा क्या?

Recruitment 2024: जम्मू और कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड ने कॉन्स्टेबल के बंपर पदों पर भर्ती निकाली है. इन वैकेंसी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां करें चेक.

JKSSB Constable Recruitment 2024: जम्मू-कश्मीर में निकले कॉन्स्टेबल के बंपर पदों से जुड़ा जरूरी अपडेट बोर्ड ने साझा किया है. इसमें बताया गय है कि जेकेएसएसबी के कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन के लिए लिंक अब 8 अगस्त के दिन एक्टिव होगा. यानी कैंडिडेट्स अब 8 अगस्त 2024 से इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. बता दें कि नोटिस के मुताबिक पहले रजिस्ट्रेशन 30 जुलाई से होने थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब तारीख बदल दी गई है और नई तारीख से आवेदन शुरू होंगे.

ये है लास्ट डेट

जेकेएसएसबी के इन पदों पर आवेदन 8 अगस्त से शुरू होंगे और अप्लाई करने की लास्ट डेट 7 सितंबर 2024 है. तारीखों का ध्यान रखें और इस बीच में ही आवेदन करें. ये भी जान लें कि 7 सितंबर को शाम 5 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं.

भरे जाएंगे इतने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कॉन्स्टेबल के कुल 4002 पद भरे जाएंगे. इनके लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको जम्मू-कश्मीर सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाना होगा. यहां से न केवल अप्लाई कर सकते हैं बल्कि इन पदों का डिटेल और अपडेट भी पता कर सकते हैं.

क्या है योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं पास की हो. ये वो जिस ब्रांच या जिस पद के लिए अप्लाई करता है, उस पर निर्भर करेगा. एज लिमिट की बात करें तो ये 18 से 28 साल तय की गई है. इसके अलावा कैंडिडेट यहां का निवासी हो ये भी जरूरी है. आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट मिलेगी.

इतना लगेगा शुल्क

आवेदन करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 700 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए शुल्क 600 रुपये है. इसका भुगतान केवल ऑनलाइन किया जा सकता है.

कैसे होगा सेलेक्शन

इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. इसमें सबसे पहले लिखित परीक्षा ली जाएगी. इसके बाद फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट, फिजिकल एफिशियेंसी टेस्ट होगा. इन्हें पास करने वाले डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन देंगे. सभी चरण पास करने के बाद ही चयन अंतिम होगा.

सैलरी कितनी मिलेगी

इन पदों पर सेलेक्ट होने पर कैंडिडेट्स को महीने की सैलरी 19,900 रुपये से लेकर 63,200 रुपये तक है. इस बारे में कोई भी जानकारी या अपडेट पाने के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें. 

यह भी पढ़ें: 12वीं पास इस सरकारी नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, सेलेक्ट हुए तो मिलेगी बढ़िया सैलरी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 : राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
Rajasthan Safai Karmchari भर्ती में 24,752 पदों पर मौका, ऐसे करें अप्लाई
PNB LBO Recruitment 2026 : PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
PNB LBO आवेदन की आज आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
EAST Coast रेलवे में 1421 पदों पर भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू
UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget