एक्सप्लोरर

झारखंड में निकली टीचर की 26 हजार नौकरियों के लिए इन तारीखों पर आयोजित होगी परीक्षा, जारी हुआ नोटिस

JSSC Exam 2023: झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने झारखंड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा के संबंध में नोटिस जारी किया है. कमीशन ने साफ किया है कि एग्जाम इन तारीखों पर आयोजित होगा.

JSSC Assistant Teacher Exam 2023 Date: झारखंड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा 2023 के संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जरूरी नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस के मुताबिक 26 हजार से ज्यादा सहायक शिक्षक पदों के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी 2024 के महीने में किया जाएगा. वे कैंडिडेट्स जिन्होंने झारखंड प्राथमिक विद्यालय सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के लिए अप्लाई किया हो, वे जेएसएससी की वेबसाइट पर जाकर इस बाबत जारी नोटिस चेक कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – jssc.nic.in.

परीक्षा के लिए तारीखें तय हुई हैं 21 जनवरी 2024 दिन रविवार और 28 जनवरी 2024 दिन रविवार. इन दोनों दिनों पर एग्जाम आयोजित किया जाएगा. लेटेस्ट अपडेट के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें.

भरे जाएंगे इतने पद

बता दें कि झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन ने काफी समय पहले असिस्टेंट टीचर के 26 हजार से ज्यादा पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगा था. इनके लिए एप्लीकेशन की प्रक्रिया अक्टूबर माह में बंद हो गई थी. तभी से कैंडिडेट्स को इस बात का इंतजार था कि परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा. आयोग ने अब ये साफ कर दिया है. कुल 26001 पद पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी.

मिलेगी बढ़िया सैलरी

ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड फॉरमेट में आयोजित की जाएगी. मेन एग्जाम में ऑब्जेक्टिव और मल्टीपल च्वॉइस क्वैश्चंस होंगे. सेलेक्ट होने पर क्लास एक से पांच तक के टीचर के लिए सैलरी 25,500 से लेकर 81,100 रुपये तक है. क्लास 6 से 8 के टीचर के लिए सैलरी 29,200 से लेकर 92,300 है. कुछ ही दिनों में एडमिट कार्ड रिलीज होंगे.

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा के कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे. कैंडिडेट्स से अनुरोध है कि इस बारे में डिटेल और अपडेट पाने के लिए समय-समय पर जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें. इसके लिए ऊपर बतायी गई वेबसाइट पर जा सकते हैं.

नोटिस देखने के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: CSIR में निकली बंपर पदों पर भर्ती, यहां से करें अप्लाई 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget