एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी पाने का बढ़िया मौका, जूनियर इंजीनियर के 1045 पद पर होगा सेलेक्शन

JKSSB JE Recruitment 2022: जम्मू कश्मीर सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने जूनियर इंजीनियर पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. एप्लीकेशन प्रक्रिया चालू है, जल्द से जल्द अप्लाई कर दें.

Government Job: जम्मू कश्मीर में इंजीनियर के पद पर बंपर भर्ती निकली हैं. वे कैंडिडेट्स जो इन पद के लिए आवेदन करना चाहते हों, वे जेकेएसएसबी (JKSSB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इनके लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 20 दिसंबर 2022 है. जम्मू कश्मीर सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड के जूनियर इंजीनियर पद (Jammu Kashmir Junior Engineer Recruitment 2022) की ये भर्तियां विज्ञापन संख्या 16/2022 के अंतर्गत निकली हैं.

इस वेबसाइट से भरें फॉर्म

जम्मू कश्मीर के जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. ऐसा करने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – jkssb.nic.in

वैकेंसी विवरण

जेकेएसएसबी जेई रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 1045 पद पर भर्ती की जाएगी. इनमें से 855 पद जेई सिविल के हैं और 190 पद जेई मैकेनिकल के हैं. ये भी जान लें कि इन पद पर सेलेक्शन ऑब्जेक्टिव टाइप मल्टीपल च्वॉइस एग्जामिनेशन में आयी मेरिट के आधार पर होगा. कैंडिडेट टेस्ट में जैसा प्रदर्शन करेंगे उसी हिसाब से मेरिट बनेगी.

क्या है आवेदन के लिए योग्यता

इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास सिविल इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए. ये डिप्लोमा किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से लिया गया हो, ये भी जरूरी है. अगर एज लिमिट की बात करें तो इन भर्तियों के लिए अधिकतम 40 साल तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. आयु की गणना 01 जनवरी 2022 से की जाएगी.

क्या है आवेदन शुल्क

इन पद पर अप्लाई करने के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 550 रुपये शुल्क देना होगा. जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स के लिए शुल्क 450 रुपये तय किया गया है. डिटेल्स जानने के लिए इस नोटिस के लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

ऐसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यानी jkssb.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर लिखा हो – Advt 06 of 2022 application link.
  • ऐसा करते ही एक नया पेज खुल जाएगा जिस पर साइन-इन करके आपको प्रोफाइल बनानी होगी ताकि रजिस्टर किया जा सके.
  • इस पर लॉगिन करें और जिस पद के लिए चाहते हैं, अप्लाई करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  • अब फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

आवेदन करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: सैमसंग में जल्द हो सकती है 1000 इंजीनियर पद पर भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
12वीं पास युवाओं के लिए ITBP में नौकरी का मौका, 81000 तक मिलेगी सैलरी
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
यूपी में RO ARO के 501 पदों पर निकली भर्ती, आज से आवेदन शुरू
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
बिहार 33320 पदों पर शिक्षक भर्ती की डेडलाइन आज, जानें आवेदन का पूरा तरीका 
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन
जियो में कैसे मिलेगी नौकरी, कैसे करना होता है इसके लिए आवेदन

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget