एक्सप्लोरर

ITBP में नौकरी पाने का गोल्डन चांस, इस डेट से कर सकेंगे बंपर पदों के लिए अप्लाई

ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी की ओर से बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिनके लिए अभ्यर्थी यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

ITBP Jobs 2024: इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है. आईटीबीपी ने हाल ही में कॉन्स्टेबल ड्राइवर के पदों को भरने के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती की प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2024 से शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

ITBP Jobs 2024: कितनी पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 545 पद भरे जाएंगे. ये पद कॉन्स्टेबल ड्राइवर के हैं.

ITBP Jobs 2024: जरूरी शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: SSC CGL परीक्षा पास करने के बाद किन पदों पर मिलती है नौकरी, क्या होता है सैलरी स्ट्रक्चर? 

ITBP Jobs 2024: आयु सीमा

आयु की सीमा 21 से 27 साल के बीच होनी चाहिए, हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट दी जाएगी.

ITBP Jobs 2024: ऐसे होगा चयन  

इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों को विभिन्न चरणों से गुजरना होगा, जिसमें पीईटी/पीएसटी, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, ड्राइविंग टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन शामिल हैं. केवल सफल अभ्यर्थियों को ही अंतिम मेरिट लिस्ट में स्थान मिलेगा.

ITBP Jobs 2024: कितनी मिलेगी सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 के अनुसार 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जूट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में निकली नौकरी, 12वीं पास को भी मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

ITBP Jobs 2024: इतना देना होगा आवेदन शुल्क

ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में जमा करना होगा. एससी/एसटी/एक्स-सर्विसमैन और महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है. आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई-चालान के माध्यम से किया जा सकता है.

ITBP Jobs 2024: आवेदन कैसे करें

  • स्टेप 1: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in पर जाएं
  • स्टेप 2: इसके बाद अभ्यर्थी होमपेज पर रिक्रूटमेंट टैब पर जाएं
  • स्टेप 3: फिर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें
  • स्टेप 4: अब उम्मीदवार क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें
  • स्टेप 5: फिर उम्मीदवार सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  • स्टेप 6: अब अभ्यर्थी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें
  • स्टेप 7: अभ्यर्थी फिर दस्तावेज अपलोड करें
  • स्टेप 8: इसके बाद उम्मीदवार शुल्क का भुगतान करें
  • स्टेप 9: अब अभ्यर्थी फॉर्म सबमिट बटन पर क्लिक करें
  • स्टेप 10: फिर उम्मीदवार आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें

यह भी पढ़ें: कैसे बनते हैं NSG कमांडो, क्या कोई भी कर सकता है ज्वॉइन? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
NCERT CIET में नौकरी पाने का शानदार मौका, संविदा के कई पदों पर निकली भर्ती
Bullet Train Driver: बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
बुलेट ट्रेन चलाने का है सपना, भारत में कैसे बन सकेंगे इसके ड्राइवर, क्या होनी चाहिए योग्यता?
RRB JE recruitment 2026: रेलवे ने 4098 पदों पर भर्ती का किया ऐलान, 14 अगस्त से JE-DMS और CMA के पदों पर शुरू होंगे आवेदन
रेलवे ने 4098 पदों पर भर्ती का किया ऐलान, 14 अगस्त से JE-DMS और CMA के पदों पर शुरू होंगे आवेदन
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका
IBPS PO की रिवाइज्ड वैकेंसी में पदों की संख्या बढ़ी, आवेदन का आज आखिरी मौका

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget