एक्सप्लोरर

ISRO को चाहिये 63 विभिन्न पदों पर सहायक, जनवरी 2020 से पहले करें आवेदन

इसरो वीएसएससी ने टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट और लाइब्रेरी असिस्टेंट के पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं.

नई दिल्लीः सरकारी नौकरी का यूं तो वैसे भी बहुत महत्व है पर जब यह नौकरी इसरो यानी स्पेस सेंटर में हो तो काम करने का रोमांच दोगुना हो जाता है. भले आप वहां वैज्ञानिक के पद पर नहीं हैं और नित नये अविष्कार नहीं कर रहे हैं पर ऐसे अविष्कारों का साक्षी होना भी कम छोटी बात नहीं होती. ऐसे लोगों के मध्य काम करना जो सीधे देश के करोड़ो लोगों की जिंदगी पर असर डालने वाले अविष्कार करते हों, अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मालूम होती है. तो अगर आपको भी इस रोमांच को अनुभव करना है और आपकी भी रुचि इस क्षेत्र में है तो तुरंत अवसर का लाभ उठायें.

इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन, विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर तिरुवनंतपुरम ने विभिन्न क्षेत्रों में सहायकों के पद पर 63 वैकेंसीज निकाली हैं. योग्य उम्मीदवार 1 जनवरी 2020 के पहले आवेदन कर दें, उसके बाद के आवेदन अस्वीकार कर दिये जाएंगे. ये आवेदन टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट और लाइब्रेरी असिस्टेंट के पदों के लिये हैं. आवेदन आनलाइन होंगे जो नीचे दी हुई वेबसाइट पर जाकर किये जा सकते हैं. www.vssc.gov.in

ये संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट है, केवल इसी पर आवेदन करें, भ्रमित न हों.

पदों का विवरण –

विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर तिरुवनंतपुरम में निकली वैकेंसीज का विवरण कुछ इस प्रकार है.

टेक्निकल असिस्टेंट की वैकेंसीज का विवरण निम्नलिखित है.

मैकेनिकल – 28 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स – 20 पद

केमिकल – 3 पद

कंप्यूटर साइंस – 2 पद

ऑटोमोबाइल – 1 पद

इलेक्ट्रिकल – 1 पद

सिनेमेटोग्राफी, फोटोग्राफी – 1 पद

साइंटिफिक असिस्टेंट की वैकेंसीज का विवरण निम्नलिखित है.

फिजिक्स – 2 पद

मैथ्स - 1 पद

केमिस्ट्री - 1 पद

लाइब्रेरी असिस्टेंट (ऐ) की तीन वैकेंसीज हैं. कुल मिलाकर 63 पद हुए.

अगर आयु सीमा की बात की जाये तो हर पद के लिये आयु सीमा अलग है, जिसका विस्तार से विवरण वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है. पर मोटे तौर पर बात करें तो न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष के मध्य रखी गयी है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार कुछ पदों पर आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क –

सामान्य श्रेणी और ओबीसी उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना है. एससी, एसटी, पीएच उम्मीदवारों को तथा एक्स सर्विसमैन और महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार का कोई शुल्क आवेदन करने के लिये नहीं देना है. ये फीस किसी भी कंडीशन में वापस नहीं होगी. फीस ऑनलाइन जमा करनी है.

इन पदों के लिये चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट आदि के माध्यम से होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
झारखंड में शिक्षक बनने का मौका, 7299 पदों पर निकली भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का मौका, JCA के 250 पदों पर भर्ती
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती
पंजाब में क्लर्क, ड्राइवर से लेकर ट्रांसलेटर की नौकरी, PSSSB ने निकाली भर्ती

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
एक्शन में बंगाल की शुभेंदु सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, वडिंग के इस्तीफे के बाद नियुक्ति
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' बनी 2026 की दूसरी बिगेस्ट ओपनर, तोड़े 'बॉर्डर 2' समेत 9 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
जंतर मंतर पहुंचे विजेता दहिया, बोले- 'कोई प्रदर्शन नहीं चाहता, लेकिन...'
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
'भारी कीमत चुकानी पड़ेगी', फ्लाईदुबई कॉकपिट घटना पर नेतन्याहू का बड़ा बयान
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
‘TVK, भाजपा की एक शाखा...’, एमके स्टालिन का CM विजय पर हमला
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
दिल्ली में 700 लोग हिरासत में लिए गए, BJP बोली- 'विरोध-प्रदर्शन जायज, लेकिन…'
Embed widget