एक्सप्लोरर

RRB NTPC 2024: रेलवे में निकली 11 हजार वैकेंसी के लिए कल खुलेगा लिंक, एलिजबिलिटी से लेकर लास्ट डेट तक, नोट करें जरूरी डिटेल

Indian Railway Jobs: इंडियन रेलवे में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका सामने आया है. 11 हजार से ज्यादा पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल यानी 14 सितंबर के दिन खुलेगा. आवेदन से जुड़े जरूरी डिटेल यहां चेक करें.

RRB NTPC Recruitment 2024 Registration From Tomorrow: भारतीय रेलवे में नौकरी चाहते हैं तो आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों के लिए कल से अप्लाई कर सकते हैं. नोटिफिकेशन कुछ समय पहले रिलीज हुआ था और आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल यानी 14 सितंबर से खुलेगा. योग्य और इच्छुक कैंडिडे्टस एप्लीकेशन लिंक एक्टिव होने के बाद फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रीजन की रेलवे की वेबसाइट पर जाना होगा. हालांकि इन पदों का डिटेल जानने या इनके बारे में अपडेट पता करने के लिए आप इस वेबसाइट पर जा सकते हैं – rrbcdg.gov.in.

भरे जाएंगे इतने पद

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 11588 पदों पर योग्य कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. सेलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को ऑल इंडिया कहीं भी नियुक्ति मिल सकती है. इस भर्ती के तहत दो तरह के पद भरे जाएंगे. ग्रेजुएट पद यानी वे वैकेंसी जो ग्रेजुएशन पास किए उम्मीदवारों के लिए हैं. साथ ही अंडरग्रेजुएट पद यानी वो वैकेंसी जो 12वीं पास कैंडिडेट्स के लिए हैं.

यह भी पढ़ें: ऑफिसर पद पर नौकरी और डेढ़ लाख सैलरी, तुरंत कर दें बैंक की इस नौकरी के लिए अप्लाई 

लास्ट डेट क्या है

ये भी जान लें कि इन पदों से जुड़े डिटेल वैकेंसी के टाइप के हिसाब से अलग हैं. जैसे ग्रेजुएट पदों के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक कल खुल रहा है, जबकि यूजी पदों के लिए लिंक 21 सितंबर के दिन खुलेगा. पहली कैटेगरी के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर 2024 है और दूसरी कैटेगरी यानी यूजी के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2024 है.

एलिजबिलिटी क्या है

ये एग्जाम दो कैटेगरी में आयोजित किया जाएगा.  अंडरग्रेजुएट लेवल पर और ग्रेजुएट लेवल पर. यूजी पदों के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास किए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. दूसरी कैटेगरी के लिए ग्रेजुएशन पास किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. यूजी पदों की एज लिमिट 18 से 33 साल और ग्रेजुएट पास की एज लिमिट 18 से 36 साल तय की गई है.

चयन कैसे होगा

आरआरबी एनटीपीसी के इन पदों पर सेलेक्शन वैकेंसी के मुताबिक कई चरण की परीक्षा पास करने के बाद होगा. जैसे स्टेशन मास्टर और ट्रैफिक असिस्टेंट पद के लिए सीबीटी 1, 2, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन होगा. वहीं बाकी पदों के लिए भी जरूरत के मुताबिक सीबीटी 1, 2, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डीवी और मेडिकल राउंड वगैरह आयोजित किए जाएंगे. सेलेक्शन प्रोसेस में अंतर पद के हिसाब से होगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में निकले असिस्टेंट इंजीनियर पद पर आवेदन करने का एक और मौका, लास्ट डेट आगे बढ़ी 

एप्लीकेशन फीस कितनी है

जनरल और ओबीसी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 500 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी, एक्स-सर्विसमैन, पीएच, महिला कैंडिडेट्स, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी को 250 रुपये शुल्क देना होगा. इसमें से काफी पैसा सीबीटी वन में बैठने के बाद रिफंड हो जाएगा. जनरल को 400 रुपये और बाकी को पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे.

वैकेंसी डिटेल

कुल पद – 11588

अंडर ग्रेजुएट पद – 3445

ग्रेजुएट पद – 8113

यूजी पदों का डिटेल

जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट – 990 पद

एकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट – 361 पद

ट्रेन्स क्लर्क – 72 पद

कमर्शियल कम टिकट क्लर्क – 2022 पद

ग्रेजुएट पदों का डिटेल

गुड्स ट्रेन मैनेजर – 3144 पद

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर – 1736 पद

सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट – 732 पद

जूनियर एकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट – 1507 पद

स्टेशन मास्टर – 994 पद. 

यह भी पढ़ें: यहां मिल रही है 2.50 लाख महीने की जॉब, इंटरव्यू के बेसिस पर होगा चयन 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC Result 2026: सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक का रिजल्ट घोषित, 1828 पदों पर 1643 कैंडिडेट्स सेलेक्ट
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
रेलवे कोच फैक्ट्री में कैसे बनें इलेक्ट्रिशियन? जानें पूरी प्रक्रिया
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
NTPC में नौकरी का मौका, डिप्टी मैनेजर पदों के लिए 12 अगस्त से आवेदन शुरू
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 
दिल्ली में ड्रोन नीति की तैयारी, 1000 से ज्यादा नई नौकरियों की राह खुलेगी 

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
सीएम विजय ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, लोकसभा सीट को लेकर कर दिया खेल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
अंबाला में गुरसिमरन सिंह मंड की गिरफ्तारी की मांग पर बवाल, पुलिस से झड़प
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget