एक्सप्लोरर

Jobs: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले कर लें अप्लाई

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में लॉ ऑफिसर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन खुले हैं. वेबसाइट iocl.com पर 8 अक्टूबर 2024 तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान किया है. अगर आप लॉ के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है. आईओसीएल ने लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम डेट 8 अक्टूबर 2024 है.

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से इंडियन ऑयल में कुल 12 लॉ ऑफिसर के पदों पर चयन किया जाएगा.

शैक्षिक योग्यता

इंडियन ऑयल के लॉ ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से एलएलबी (LLB) के साथ ग्रेजुएट डिग्री या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड एलएलबी (Integrated LLB) डिग्री होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: हेल्थ मिनिस्ट्री ने घटाई NEET MDS की कट-ऑफ, अब ज्यादा कैंडिडेट्स को मिलेगा एडमिशन

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, ओबीसी, एससी, एसटी, और पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) श्रेणियों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: 1 लाख से ज्यादा महीने की सैलरी चाहिए तो इस नौकरी के लिए तुरंत करें अप्लाई, यहां चेक कर लें डिटेल 

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन पीजी CLAT 2024 परीक्षा में उनके प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा. पीजी CLAT में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद, उन्हें ग्रुप डिस्कशन (GD), ग्रुप टास्क (GT) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के दौर से गुजरना होगा. इन सभी चरणों में उम्मीदवार के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी दस्तावेज, हाल की पासपोर्ट आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर तैयार रखने होंगे. इसके अलावा, आवेदन के लिए एक वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की भी आवश्यकता होगी, जिसे बाद में बदला नहीं जा सकता. उम्मीदवारों को अपने पीजी CLAT 2024 का एडमिट कार्ड नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि और CLAT स्कोर की जानकारी आवेदन फॉर्म में भरनी होगी.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में ग्रुप डी के 257 पदों पर निकली भर्ती, 24 सितंबर से भरें फॉर्म, सेलेक्ट हुए तो लाखों में मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IUAC Recruitment 2026: केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी
केंद्र सरकार के संस्थान में निकली भर्ती, इन पदों पर करें आवेदन; लाखों में है सैलरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी
RBI Vacancy 2026: बिना परीक्षा मिलेगा रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका. ₹4.10 लाख तक होगी सैलरी
बिना परीक्षा मिलेगा रिजर्व बैंक में नौकरी का मौका. ₹4.10 लाख तक होगी सैलरी

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
राज ठाकरे ने CM देवेंद्र फडणवीस को लिखा ओपन लेटर, कहा- आपकी चुप्पी नेताओं को बेशर्म बना रही है
Khamenei Funeral Live Updates: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान, सामने आया वीडियो
Live: खामेनेई को आखिरी विदाई... जहां रखा इस्लामिक नेता का शव, वहां उमड़ा जनसैलाब, खचाखच भरा पूरा मैदान
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Old Trafford Cricket Ground Pitch Report: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे T20 में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
IND vs ENG 2nd T20 में कैसी रहेगी ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान की पिच, बल्लेबाज या गेंदबाज; किसे मिलेगा फायदा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget