एक्सप्लोरर

IIT Jobs 2024: आईआईटी गोवा में निकलीं नॉन टीचिंग स्टाफ की ढेरों नौकरियां, मिलेगी बढ़िया सैलरी...जानें कैसे करें अप्लाई

आईआईटी गोवा में कई पदों पर भर्ती निकली है. जिनके लिए उम्मीदवार फटाफट आवेदन कर लें. आइए जानते हैं इस अभियान के लिए कौन आवेदन कर सकता है.

आईआईटी देश की प्रतिष्ठित संस्था है, जहां हर कोई एडमिशन लेना चाहता है. ऐसे आपको ऐसी ही संस्था में काम करने का मौका मिल रहा है. जी, हां...अगर आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी  में काम करना चाहते हैं, तो आपके पास सुनहरा मौका है. दरअसल, आईआईटी गोवा ने कई नॉन टीचिंग पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है. इन पदों पर आप  चार नवंबर 2024 तक अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट iitgoa.ac.in तक एप्लिकेशन फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं.

आईआईटी की नोटिफिकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक संस्था ने स्टूडेंट काउंसलर, मेडिकल ऑफिसर, स्पोर्ट्स सुपरिटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), टेक्निकल सुपरिटेंडेंट (इलेक्ट्रिकल), एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट समेत कई अन्य पदों पर भर्तियां निकाली हैं. आइए जानते आईआईटी गोवा की भर्तियों से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां…

यह भी पढ़ें- LBSNAA: फ्री में नहीं होती IAS की ट्रेनिंग, चुकानी पड़ती है हजारों की फीस, इतनी है सैलरी…ये सुविधाएं भी हैं शामिल 

ये है उम्मीदवारों की योग्यता

आईआईटी गोवा की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास बैचलर/मास्टर्स/एमबीबीएस/ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा आदि शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा काम का अनुभव भी मांगा गया है. अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी संस्था की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं.

इतनी है आयु सीमा और इतनी मिलेगी सैलरी

संस्था के नोटिफिकेशन के अनुसार, पे लेवल 10 के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 42 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, लेवल छह के लिए 34 और लेवल चार के 27 वर्ष अधिकतम उम्र निर्धारित की गई है. बता दें कि स्टूडेंट काउंसलर और मेडिकल ऑफिसर को वेतन स्तर 10 के मुताबिक प्रति माह वेतन दिया जाएगा. स्टूडेंट सुपरिटेंडेंट, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), टेक्निकल सुपरिटेंडेंट को छह पे लेवल के अनुसार वेतन दिया जाएगा. इनके अलावा एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट को चार वेतनमान के हिसाब से सैलरी मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Lawrence Bishnoi: कहां से की है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पढ़ाई-लिखाई? इस यूनिवर्सिटी से किया है ये कोर्स 

एक साल का होगा प्रोबेशन पीरियड
इन सभी पदों के लिए प्रोबेशन पीरियड की अवधि एक वर्ष की है. वहीं, एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को प्रत्येक पद के लिए अलग से आवेदन करना होगा. साथ ही अलग से एप्लिकेशन फीस भी सब्मिट करनी होगी. आयोग ने यह जानकारी भी दी है कि रिक्तियों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है.

बता दें कि ग्रुप बी और सी के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा. वहीं, ग्रुप ए के लिए अन्य मूल्यांकन प्रक्रिया आयोजित की जा सकती है. आवेदन के दौरान ग्रुप ए पद के लिए 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं, ग्रुप बी के लिए 200 रुपये और ग्रुप सी के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें- UPSC Success Story: IAS छोड़ इस महिला ने चुना IPS, खूबसूरती की मामले बॉलीवुड एक्ट्रेस भी पीछे 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
नर्सिंग ऑफिसर के 5 हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, इतनी मिलेगी सैलरी; ये है लास्ट डेट
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
यूपी में 1182 गन्ना पर्यवेक्षक पदों पर भर्ती शुरू, ₹81100 तक वेतन, जानें आवेदन की पूरी जानकारी
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Indian Army Recruitment 2026: महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन
महिला इंजीनियरों के लिए सेना में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, 30 पदों पर शुरू होंगे आवेदन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget