एक्सप्लोरर

IBPS PO के 3049 पद पर जारी हैं आवेदन, इस तारीख के पहले कर दें अप्लाई, जानें जरूरी डिटेल

Bank Jobs 2023: आईबीपीएस पीओ 2023 परीक्षा के माध्यम से 3049 पद पर भर्ती होगी. रजिस्ट्रेशन जारी हैं, इच्छुक हों तो इस तारीख के पहले फॉर्म भर दें. यहां जरूरी डिटेल दिए हुए हैं.

IBPS PO 2023 Registration Underway: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन के पीओ पद पर आवेदन की प्रक्रया चल रही है. वे कैंडिडेट्स जो अप्लाई करने के लिए जरूरी योग्यता और इच्छा रखते हों, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. ऐसा करने के लिए आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट का पता ये है – ibps.in. इसके अलावा किसी और माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे. इस वेबसाइट का इस्तेमाल आप डिटेल जानने के लिए भी कर सकते हैं.

क्या है लास्ट डेट

आईबीपीएस पीओ के इन पद पर आवेदन 1 अगस्त से हो रहे हैं और अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 अगस्त 2023 है. लास्ट डेट के पहले बताए गए प्रारूप में परीक्षा के लिए आवेदन कर दें. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 3049 पद भरे जाएंगे.

कब होगा एग्जाम

आईबीपीएस पीओ प्रीलीम्स परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2023 के दिन किया जाएगा. मेन्स एग्जाम का आयोजन 5 नवंबर 2023 के दिन होगा. इस बार इस भर्ती परीक्षा में 11 बैंक हिस्सा ले रहे हैं. ये एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जिसमें हर साल लाखों छात्र पार्ट लेते हैं.

आवेदन के लिए पात्रता क्या है

इन पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किए कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं. अगर एज लिमिट की बात करें तो आयु सीमा 20 से 30 साल तय की गई है. डिटेल जानने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं.

शुल्क कितना देना होगा

आईबीपीएस पीओ की इन भर्तियों के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 850 रुपये शुल्क देना होगा. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 175 रुपये शुल्क देना होगा.

यहां भी निकली भर्ती

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी ने 322 फैकल्टी पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. इन पद पर ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त 2023 है. इसके बाद आवेदन ऑफलाइन भी भेजना है. उसकी लास्ट डेट 31 अगस्त 2023 है. 

यह भी पढ़ें: NSUT में फैकल्टी के बंपर पद पर चल रही है भर्ती 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
NTPC ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर मांगे आवेदन, जानें जरूरी योग्यता और प्रोसेस
JKSSB JE Recruitment 2026: जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
जम्मू-कश्मीर में JE के 458 पद पर भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब से भरेंगे फॉर्म?
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
सुप्रीम कोर्ट में नौकरी का सुनहरा मौका,15 नवंबर तक करें आवेदन
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि
राजस्थान में सफाई कर्मचारी बनने का सुनहरा मौका, आज आवेदन की अंतिम तिथि

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget