एक्सप्लोरर

IBPS PO 2022: बैंक पीओ के 6000 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, आज से करें आवेदन, जानें डिटेल्स

IBPS PO Notification: बैंक पीओ के पदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 अगस्त से 22 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

IBPS PO Notification 2022 Out: बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए शानदार खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) ने पीओ भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. अभ्यर्थी ibps.in की वेबसाइट पर जाकर नौकरी से संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आईबीपीएस ने बैंक पीओ पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैमेजमेंट ट्रेनी के 6000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 2 अगस्त यानी आज से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर आवदेन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 है. 

वैकेंसी डिटेल्स
इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 6432 पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने वाले जनरल केटेगरी के उम्मदीवारों के लिए 2596 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा, ओबीसी के लिए 1741 पदों पर, EWS वर्ग में 616 पदों पर, एससी के लिए 996 और एसटी के लिए 483 पदों पर भर्तियां होंगी.

इन बैंकों में मिलेगी नौकरी

  • बैंक ऑफ इंडिया BOI: 535 पद
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया : 2500 पद
  • पंजाब नेशनल बैंक PNB: 500 पद
  • पंजाब एंड सिंध बैंक: 253 पद
  • यूको बैंक: 550 पद
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया : 2094 पद

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 2 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 22 अगस्त

आयु सीमा
1 अगस्त 2022 को न्युनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु में छूट लागू है.

शैक्षिक योग्यता
सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. 

आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क/सूचना शुल्क 175 रुपये है, जबकि अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये है.

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा - प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा. प्रारंभिक परीक्षा 60 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें 100 अंक होंगे. परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार 3 घंटे की अवधि और 200 अंकों की मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे.

​​TIFR Recruitment 2022: टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में निकली कई पदों पर भर्ती, यहां देखें डिटेल्स

​​JNV Admission 2022: नवोदय विद्यालय में 11वीं क्लास में एडमिशन लेने के लिए जल्द करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
रेलवे में बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी की ट्रेनिंग, 2008 पदों पर हो रही भर्ती
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
पुलिस कांस्टेबल के 1137 पदों पर बंपर भर्ती, 6वीं-8वीं पास कर सकते हैं आवेदन 
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget